फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of couple death due to fire, Father also died

आग लगने से दंपती की मौत का मामला: पिता ने भी तोड़ा दम, चारों बच्चे हुए अनाथ, खुदकुशी या हादसा, नहीं खुला रहस्य

Wed, 01 May 2024 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 May 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Case of couple death due to fire, Father also died
अनाथ हुए चार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के घर में आग से झुलसे दंपती में पति की बुधवार की सुबह मौत हो गई। पत्नी की मौत मंगलवार को ही हो चुकी है। इस घटना को लेकर खुदकुशी या फिर आग लगने से मौत की बात का संदेह बरकरार है। मां-बाप की मौत के बाद से चार बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय से सटे सिद्धपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक घर में आग लग गई थी। इससे घर के अंदर सो रहे टेंपो चालक शिवशरण (40) और उनकी पत्नी उर्मिला (35) गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल से डाॅक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उर्मिला की मौत हो गई थी। पति शिवशंकर की बुधवार को सवेरे प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


शिवशरण टेंपो चलाने के अलावा बटाई पर खेत लेकर खेती करता था। दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं। मूल निवासी लमेहटा गांव है। वह इकलौता पुत्र था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह सिद्धपुर में ननिहाल में आकर बस गया। अब उनके नाबालिग बच्चों की परवरिश की चिंता अन्य परिजनों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चारों बच्चे हो गए अनाथ
लमेहटा गांव निवासी शिवशरण माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गया था। इसके बाद ननिहाल सिद्धपुर आकर बस गया था। अब उसकी दो पुत्रियां दिव्यांशी, शिवांगी और दो पुत्र आयुष व पियुष भी अनाथ हो गए। चारों का रो रोकर बुरा हाल है। मौसी कर्वी निवासी उर्मिला ने बताया कि परिजन ही चारों बच्चों का लालन पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed