फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of beating brothers, Report on mall owner and PVR manager, protested against AC not working

भाइयों को पीटने का मामला: मॉल के मालिक और PVR प्रबंधक पर रिपोर्ट, एसी न चलने पर जताया था विरोध, पढ़िए मामला

Fri, 18 Aug 2023 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:07 PM IST
सार

Kanpur Crime: ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पीड़ितों ने मुझसे मुलाकात की है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। 10 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर जल्द से जल्द मामले की सुनवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Case of beating brothers, Report on mall owner and PVR manager, protested against AC not working
पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी से मिलने पहुंचे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में साउथ एक्स मॉल के मल्टीप्लेक्स पीवीआर में एसी न चलने का विरोध करने पर भाइयों की पिटाई के मामले में जूही पुलिस ने मॉल के मालिक व उनके बेटों, पीवीआर प्रबंधक समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग भी की।

विज्ञापन

जेसीपी ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर दस दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दाल मिल संचालक व दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के ब्लॉक किदवईनगर निवासी मिथलेश कुमार गुप्ता बुधवार को अपने बेटों शिखर व रजत, बहू प्रीति, कृति व पत्नी के साथ गदर-2 फिल्म देखने साउथ एक्स मॉल गए थे।
विज्ञापन

आश्वासन दिया...कुछ देर में एसी चालू हो जाएगा
मिथलेश ने बताया कि शो शुरू हुआ, तो एसी काम नहीं कर रहा था। शिखर, रजत व कई अन्य लोगों ने इसकी शिकायत पीवीआर सिनेमा के प्रबंधक से की। आश्वासन दिया गया कि कुछ देर में एसी चालू हो जाएगा। हालांकि करीब पौन घंटे बाद भी एसी चालू न होने पर उन लोगों ने फिर शिकायत की तो प्रबंधक नितेश शर्मा व सिद्धार्थ बाजपेई ने बदसलूकी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने बाउंसर बुलाकर दोनों बेटों को पीटा
विरोध करने पर प्रबंधक ने बाउंसर बुलाकर दोनों बेटों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने भी बाउंसर और पीवीआर कर्मी पिटाई करते रहे। आरोप है कि मॉल के मालिक राजीव अग्रवाल व केशव अग्रवाल ने इन दर्शकों को भगाने के लिए कहा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद उन्होंने मारपीट के दौरान लूटी गई चेन व अन्य सामान के संबंध में जूही थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

घटना का वीडियो 7002022015 पर उपलब्ध करा सकते हैं
गुरुवार दोपहर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एमएलसी अरुण पाठक के साथ जेसीपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं जूही पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस घटना से जुड़ा कोई भी वीडियो हो, तो उन्हें मोबाइल नंबर 7002022015 उपलब्ध करा सकता है। उन वीडियोज को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

पीड़ितों ने मुझसे मुलाकात की है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। 10 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर जल्द से जल्द मामले की सुनवाई कराई जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed