फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of attempt to rape a Divyang, the police took action against six including the victims mother

पुलिस की शर्मनाक करतूत: दिव्यांग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, पीड़िता बोली- मां समेत छह पर कर दी कार्रवाई

Wed, 08 Feb 2023 10:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

पनकी थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवती ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि साहब... मैं दिव्यांग हूं, कुछ लोग मेरी मजबूरी का  फायदा उठाना चाहते हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों के बजाए मेरी मां समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Case of attempt to rape a Divyang, the police took action against six including the victims mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता की मां समेत बचाने वाले छह लोगों पर ही शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

बुधवार को दोनों पैरों से दिव्यांग युवती घिसटते हुए पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंची। उसने बताया साहब मैं विकलांग हूं। गरीब हूं पर इज्जतदार हूं... एक माह पूर्व मोहल्ले के रहने वाले शख्स ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग निकला। पनकी थाने में मामले की सूचना दी। आरोप है शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय मेरी मां और बचाने वाले मोहल्ले के पांच लोगों पर ही शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी में बुलाकर कई घंटे तक बैठाकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। अब आरोपी धमका भी रहे हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंपी है। साथ ही, मामले की जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed