फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of attack on police in Kanpur, one accused arrested

UP News: कानपुर में पुलिस पर हमले का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, होमगार्ड ने तीन के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Thu, 11 Aug 2022 10:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 10:54 PM IST
सार

बजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात झड़प की सूचना पर पहुंची  पीआरबी टीम गई थी। इस दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। होमगार्ड की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
Case of attack on police in Kanpur, one accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बजरिया पुलिस ने पीआरबी टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में होमगार्ड ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराया था। रामबाग निवासी हर्षिता ने बुधवार देर रात वुमेन हेल्प लाइन में सूचना दी थी कि कुछ लोग घर के बाहर नशे में धुत होकर हंगामा और गाली गलौज कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल बाइक से सिपाही उमेश चंद्र और होमगार्ड जितेंद्र कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें एक घर में खींचकर मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। किसी तरह दोनों जान बचाकर वहां से भागे और बजरिया थाने पहुंचकर सूचना दी।

विज्ञापन

एसीपी निशांक शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में होमगार्ड की तहरीर पर धीरेंद्र ठाकुर, सुशील कुमार और पवन कुमार के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस प्रकरण में एक आरोपी पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष दोनों की तलाश की जा रही है। एसीपी के मुताबिक शिकायतकर्ता हर्षिता व आरोपियों के बीच प्रापर्टी विवाद लंबे समय से चल रहा है। इनके बीच मामला अदालत में भी विचाराधीन है।

ये था पूरा मामला
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नशेबाजी व झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम पर हमला हो गया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले में होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बजरिया रामबाग निवासी हर्षिता गुप्ता ने देर रात घर के बाहर नशेबाजी व गाली-गलौज करने पर महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पीआरबी 4616 पर तैनात सिपाही उमेश चंद्र व होमगार्ड जितेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें एक घर में खींचकर मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। किसी तरह दोनों जान बचाकर वहां से भागे और बजरिया थाने पहुंचकर सूचना दी। थाना प्रभारी ने घटना को लेकर आलाधिकारियों से अवगत कराया।

घटना को लेकर पीड़ित होमगार्ड जितेंद्र कुमार गुप्ता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed