फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of attack on businessman's son in Kanpur, Robbers fired with a pistol

कारोबारी के बेटे पर हमले का मामला: लुटेरों ने तमंचे से किया फायर, फोरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि

Wed, 06 Apr 2022 09:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Apr 2022 09:21 AM IST
सार

कानुपर के बिठूर में बीते दिनों कारोबारी के बेटे की कार पर हमलावरों ने पथराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि लुटेरों ने तमंचे से फायर झोंका था।

विज्ञापन
Case of attack on businessman's son in Kanpur, Robbers fired with a pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में लगभग चार दिन पहले बैराज-बिठूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन कारोबारी पीयूष अग्रवाल के बेटे प्रनित पर लुटेरों ने तमंचे से फायर झोंका था। कार में मिला निशान गोली लगने से ही बना था। इसकी पुष्टि मंगलवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट ने की है। अब केस में आर्म्स एक्ट सहित कई धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी प्रनित अग्रवाल गुरुवार रात एनआरआई सिटी के आउट हाउस से घर लौट रहे थे। तभी बिठूर-बैराज मार्ग पर शिवदीन पुरवा गांव के मोड़ के पास उन पर लुटेरों ने पथराव कर दिया था। कार न रोकने पर फायर भी झोंका था। गोली कार के पीछे वाले दरवाजे को छेदते हुई पार हो गई थी। वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने शिवदीन पुरवा निवासी चार आरोपियों सुभाष गौतम, अमित गौतम, हरिओम निषाद व एक किशोर को लूट के इरादे से जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया था। फोरेंसिक की शुरुआती जांच में खोखा या कारतूस न मिलने से गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं, आरोपी भी पथराव से ही कार में निशान बनने की बात बोल रहे थे। बाद में फोरेंसिक टीम ने कार को पुलिस लाइन में लाकर जांच की, तो कार में 315 बोर के तमंचे से गोली चलने से निशान बनने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed