फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case like Kanjhawala of Delhi in Etawah, vehicle dragged bike rider eight km after hitting, painful death

UP: इटावा में दिल्ली के कंझावला जैसा मामला, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को आठ किमी घसीट ले गया वाहन, मौत

Wed, 25 Jan 2023 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jan 2023 11:52 AM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में दिल्ली के कंझावला जैसा मामला सामने आया है। वाहन टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक को आठ किमी घसीट ले गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Case like Kanjhawala of Delhi in Etawah, vehicle dragged bike rider eight km after hitting, painful death
जयवीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कंझावला जैसा मामला यूपी के इटावा जिले में भी सामने आया है। जसवंतनगर में टक्कर मारने के बाद एक युवक को वाहन आठ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मैनपुरी के करसल थानाक्षेत्र की चौकी मीठेपुर के फ्लाईओवर पर हुआ।

विज्ञापन


पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची वाहन समेत चालक फरार हो चुका था। युवक की पहचान धौलपुर खेड़ा निवासी जयवीर सिंह पुत्र जयराम सिंह बघेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जयवीर बाइक से सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव कठफोरी जिला फिरोजाबाद गया था। रात करीब नौ बजे घर के लिए रवाना हुआ था। लौटते समय मैनपुरी के करहल थानाक्षेत्र की मीठेपुर चौकी क्षेत्र के फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक तो वहीं गिर गई, जबकि जयवीर वाहन में फंस गया।

विज्ञापन

वह आठ किलोमीटर तक वाहन के साथ घिसटता चला गया, इससे उसकी मौत हो गई। शव जसवंतनगर ओवरब्रिज पर पड़ा मिला। उधर, मीठेपुर फ्लाईओवर पर बाइक पड़ी देख चौकी इंचार्ज राजकुमार ने जसवंतनगर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को सूचना दी। बताया कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी है और युवक को घसीटते हुए ले गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। वाहन तो नहीं मिला लेकिन युवक का शव फ्लाईओवर पर पड़ा मिला। इतनी दूर तक घिसटने के कारण शरीर क्षत विक्षत हो चुका था।

विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। जयवीर मौत की जानकारी मिलने पर घर में हाहाकार मच गया। पत्नी संध्या बेसुध हो गई। दोनों मासूम बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस कर रही वाहन की पहचान
जयवीर को किस वाहन ने अपनी चपेट में लिया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जानकारी के लिए टोल प्लाजा और बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed