फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case filed for misdeed and attempt to murder on constable

सिपाही पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, इटावा के सिविल लाइन थाने में तैनात है आरोपी

Sun, 15 Dec 2019 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed for misdeed and attempt to murder on constable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
एटा जिले की युवती ने इटावा के सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी सिपाही पिछले साल ही पुलिस सेवा में भर्ती हुआ है। युवती व सिपाही दोनों ने एक साथ पढ़ाई की हुई है। एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के नगला ढुडीया गांव निवासी कीरथपाल पुत्र जयपाल सिंह ने उससे शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन


 

उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत रणवीर नगर मोहल्ला स्थित घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने सिपाही पर आरोप लगाया कि उसने न सिर्फ शादी से इनकार कर दिया बल्कि जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार करके घायल भी कर दिया। उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

शादी करने के एवज में सिपाही ने 15 लाख रुपयों की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती और सिपाही दोनों एक-दूसरे से पूरी से परिचित हैं। साथ में पढ़ाई की है और दोनों शादी करने को राजी थे। शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच भी रजामंदी थी। इसी बीच कीरथपाल की वर्ष 2018 की पुलिस भर्ती में सिपाही के पद पर नियुक्ति हो गई।

युवती के बताए अनुसार सिपाही ने शादी करने के लिए क्रेटा कार व 10 लाख रुपये की मांग कर दी। दोनों के बीच सुलह करवाने के भी प्रयास किए गए। लेकिन बात न बनने पर युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मौजूदा समय में सिपाही सिविल लाइन थाना में ही तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed