{"_id":"68f92d580f72ed4b98003498","slug":"carpenter-dies-after-being-hit-by-lt-line-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-133136-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एलटी लाइन की चपेट में आने से बढ़ई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एलटी लाइन की चपेट में आने से बढ़ई की मौत
Thu, 23 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा में पेड़ में चढ़कर तोरई तोड़ने के दौरान बढ़ई एलटी लाइन की चपेट में आने झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसी मौत हो गई।
अहिरनपुरवा निवासी सोनू सोनकर (40) बढ़ई का काम करता था। पत्नी अनीता व बच्चों के साथ कानपुर के गंगागंज में रहता था। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए वह घर आया था। भाई जितेंद्र ने बताया कि सोनू मंगलवार दोपहर को घर के पास लगे नीम के पेड़ पर चढ़ कर तोरई तोड़ रहे थे। इसी बीच पास से निकली एलटी लाइन में हाथ छू गया। करंट लगने से वह नीचे आ गिरे। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी अनीता, मां छुन्नी देवी, बेटा आदित्य बिलखते रहे। रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि करंट लगने से बढ़ई की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।