फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cargo air services may start soon

विदेश में माल भेजने के लिए मुंबई, चेन्नई नहीं जाना होगा, जल्द शुरू हो सकती है कार्गो हवाई सेवा

Tue, 04 Dec 2018 02:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 02:56 PM IST
सार

- एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोमवार को भारतीय विमानपत्तन को भेजी रिपोर्ट
- अनुमति मिलते ही एयरपोर्ट के पास बने सेंट्रल वेयर हाउस में शुरू हो जाएगा काम
- शहर के सेंट्रल वेयर हाउस में ही हो सकेगी सारी कागजी प्रक्रिया
 

विज्ञापन
Cargo air services may start soon
डेमो पिक

विस्तार

पिछले काफी दिनों से कानपुर से कार्गो हवाई सेवा शुरू करने की चल रही तैयारी को जल्द ही मूर्त रूप मिल सकता है। स्थानीय स्तर पर एक रिपोर्ट बनाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी अहिरवां के निदेशक जमील खालिक ने सोमवार को भारतीय विमानपत्तन को भेज दी है। अनुमति मिलने के बाद यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद शहर की औद्योगिक इकाइयों से विदेश में आयात-निर्यात हो सकेगा। अभी यहां की औद्योगिक इकाइयों से होने वाले आयात-निर्यात का काम लखनऊ से संचालित कार्गो सेवा से होता है। अब अहिरवां में 70 के दशक में स्थापित सेंटर वेयर हाउस से कार्गो सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह सेवा यहां से शुरू हो सकेगी। वर्ष 1975 केंद्र सरकार की तरफ से अहिरवां में सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन की स्थापना इस लिहाज से की गई थी कि कानपुर औद्योगिक नगरी के उत्पाद और बाहर से आने वाले कच्चे माल को लाया ले जाया सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Cargo air services may start soon
डेमो पिक
वेयर हाउस परिसर से ही कार्गो सेवा का संचालन होगा। तब से लेकर अभी तक कुछ प्रयास हुए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन के प्रमुख एके मिश्रा और उनकी टीम के साथ करीब एक सप्ताह पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक जमील खालिक की बैठक हुई थी। उसके बाद से ही इस योजना में तेेजी आई है।

कार्गो हवाई सेवा शुरू होने से उत्पादों को विदेश में भेजने के लिए की जाने वाली कानूनी प्रक्रिया भी शहर से ही पूरी की जा सकेगी। अभी यह काम उद्यमियों को मुंबई और चेन्नई जाकर करना पड़ता है।

अहिरवां एयरपोर्ट के पास स्थापित सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन से 1995 में कार्गो सेवा शुरू करने की योजना भी बन गई थी लेकिन सवारी विमानों का संचालन भी जब सफल नहीं हो पाया तो कार्गो सेवा की योजना भी बंद हो गई।

Cargo air services may start soon
डेमो पिक
सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन की इस जगह पर जब कार्गो सेवा के तहत काम नहीं हो पाया तब सरकार ने इसे कंटेनर डिपो के रूप में तब्दील कर दिया। इस बीच एक और कंटेनर डिपो पनकी में खुल जाने की वजह से वेयर हाउस में सन्नाटा छा गया।

अब यदि कार्गो सेवा शुरू होती है तो वेयर हाउस में अंदर और बाहर एक साथ करीब 500 कंटेनर रखे जा सकेंगे। इसके साथ इसी जगह पर उत्पादों के आयात-निर्यात की पूरी प्रक्रिया भी संभव हो पाएगी।

इससे उद्यमियों का समय और धन दोनों बचेगा। वेयर हाउस के अंदर करीब पांच हजार मैट्रिक टन और बाहर तीन हजार मैट्रिक टन उत्पाद सुरक्षित रखने का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed