फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car not found in dowry, refused to marry

UP: दहेज में नहीं मिली कार, शादी से किया इनकार, दुल्हन पक्ष ने दूल्हा समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 19 Jun 2022 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jun 2022 09:35 PM IST
सार

कानपुर देहात में दहेज लोभियों ने शादी से इनकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Car not found in dowry, refused to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इससे शादी की तैयारी में जुटे परिजनों में हड़कंप मच गया। माल का पुरवा गांव की प्रधान के पति ने दूल्हे, उसके पिता, मां व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधान सीमा देवी के पति शिवमंगल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बहन मालती देवी की शादी कन्नौज के इंदरगढ़ के सकतपुर निवासी राघवेंद्र उर्फ राहुल से तय की थी।

विज्ञापन


राघवेंद्र व उसका परिवार वर्तमान में राजस्थान के जयपुर में सुनीता कॉलोनी थाना सांगानेर में रहता है। 21 मार्च को बहन की वरीक्षा जयपुर में जाकर की थी। वहीं, 22 अप्रैल को राघवेंद्र, उसके पिता राजेंद्र, मां सुनीता देवी व गुरसहायगंज कन्नौज निवासी बहन सोनी देवी समेत कई लोग गांव आए और गोद भराई व रिंग सेरेमनी की।
विज्ञापन


इसके बाद शादी की तारीख 20 जून तय की गई। वहीं, शुक्रवार की रात दूल्हे के पिता ने फोन कर दहेज में 13 लाख रुपये की कार की मांग की। मांग पूरी न कर पाने की बात कही तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही राजस्थान आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed