फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car full of alcohol hit UP 100 car in kannauj

शराब से भरी कार ने यूपी 100 की गाड़ी में मारी टक्कर, इसके बाद लोगों ने मचाई लूट

Sat, 16 Jun 2018 05:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
car full of alcohol hit UP 100 car in kannauj
क्षतिग्रस्त यूपी 100 वाहन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना पर मदद के लिए पहुंची तालग्राम की यूपी 100 की कार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार टोयटा कार ने टक्कर मार दी। इससे बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दो सिपाही व अनियंत्रित कार सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
लखनऊ हुसैनगंज वीरनगर निवासी अंकित रस्तोगी की कार सुबह चार बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पांच लोगों के घायल होने की सूचना यूपी 100 पुलिस को मिली। तालग्राम की पीआरवी 1647 के चालक सुभाषचंद्र, सिपाही अतुल कुमार, एचसीपी राकेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों की सहायता करने के बाद क्षतिग्रस्त कार को क्रेन पर लादकर एचसीपी राकेश शर्मा अपनी गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन


सिपाही अतुल कुमार डिवाइडर पर बैठकर घायलों के नाम पते नोट करने लगे। इस बीच हरियाणा के रोहतक थाना पुरानी मंडी मोहल्ला पाड़ निवासी विनय कुमार पुत्र कमल सिंह अपने साथी अरुण कुमार के साथ टोयटा कार से बिहार जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार पुलिस की गाड़ी में पीछे से जा भिड़ी और फिर डिवाइडर से भी टकराई। हादसे में यूपी 100 वाहन में बैठे एचसी राकेश कुमार शर्मा और डिवाइडर पर बैठे सिपाही अतुल कुमार के अलावा कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। कार डिवाइडर से टकराते ही उसमें लदी अंग्रेजी शराब की बोतलें बाहर आकर गिर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कार के पलटने के बाद काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीण शराब लूट ले गए

car full of alcohol hit UP 100 car in kannauj
घायल सिपाही से जानकारी करते सीओ सदर - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर एनसीसी पेट्रोलिंग के सूबेदार रामसरन, हवलदार रामगोपाल, रामलेस, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तालग्राम थाना प्रभारी को सूचना दी। घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पीआरवी चालक सुभाष चंद्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ सरकारी यूपी 100 कार में लापरवाही से टक्कर मार देने व दो पुलिस कर्मियों के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

जांच में लगी पुलिस
तालग्राम। पुलिस के अनुसार हरियाणा से बिहार अवैध बिक्री को अंग्रेजी शराब मैक डावल ब्रांड की बड़ी खेप जा रही थी। पूरी कार भरी थी। करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब है। कार के पलटने के बाद काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीण शराब लूट ले गए। कुछ बोतले फूट भी गईं। शेष शराब पुलिस थाने ले गई।

दो घायल युवक कानपुर हैलट में भर्ती
गुरसहायगंज से 108 एंबुलेंस के ईएमटी आलम गीर व भानु प्रताप घायल सिपाहियों को मेडिकल कालेज लेकर गए। घायल शराब कारोबारी युवकों को तालग्राम की एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया। दोनों को दरोगा दुर्गा बक्स सिंह ने हैलट में भर्ती कराया। दरोगा ने बताया कि विनय खतरे से बाहर है जबकि अरुण कुमार की हालत में अभी सुधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed