Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car flips three times after crossing the divider on the Barrage Highway; seven students injured

कानपुर: बैराज हाईवे पर डिवाइडर फांद तीन बार पलटी कार, सात छात्र-छात्राएं घायल

Fri, 27 Nov 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 27 Nov 2026 11:49 PM IST
सार

राहगीरों और ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर चार युवकों और तीन युवतियों को बाहर निकाला। कार सवार सचेंडी के बड़े संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Car flips three times after crossing the divider on the Barrage Highway; seven students injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंधना-गंगा बैराज हाईवे पर शुक्रवार देर शाम ब्लू वर्ल्ड तिराहे से यश कोठारी चौराहे की ओर जा रही बेकाबू फोर्ड फिगो कार डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में करीब तीन बार पलटने के बाद गर्डर से जा टकराई। हादसे के बाद कार में सवार चार युवक और तीन युवतियां घायल हो गए।
विज्ञापन


कार सवार सभी सचेंडी स्थित एक बड़े संस्थान के छात्र-छात्राएं बताए गए हैं। हादसा देख वहां पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी चले गए। बिठूर पुलिस के मुताबिक, कार एक फौजी के नाम पर पंजीकृत है। कार गुजरात के नंबर की है। कार सवार ब्लू वर्ल्ड तिराहे से गंगा बैराज की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। चालक कार नियंत्रित नहीं कर पाया। बिठूर थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed