{"_id":"67742f6394cd4e9fb8048799","slug":"car-collides-with-auto-driver-dies-etawa-news-c-216-1-etw1002-119799-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
इकदिल। कार ने आगे जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठीं एक ही परिवार की चार सवारियां घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
सोमवार को इमरान (23) पुत्र रहिसुद्दीन, उसका भाई समीर (18), शिवा (22) पुत्री शहीद, बेबी (30) पत्नी हीरो निवासी मुरादगंज औरैया मुंबई से इटावा जंक्शन पर ट्रेन से उतरे थे। सभी रात लगभग साढ़े 11 बजे ऑटो बुक करके अपने गांव मुरादगंज के लिए निकले थे। रास्ते में इकदिल कस्बे में पश्चिमी चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ऑटो चालक संतोष गुप्ता (35) निवासी अशोक नगर भरथना चौराहा और सभी यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने चालक संतोष को मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा के लड़के ऋषि पोरवाल ने बताया कि संतोष की पत्नी नीलू करीब दो वर्ष पहले 6 माह का बच्चा छोड़कर दिल्ली चली गई थी संतोष अपनी बुआ के साथ रह रहे थे। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग हादसे के बाद फरार हो गए हैं। कार को जब्त करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।