{"_id":"63e1ff5a42d893324c25a84f","slug":"car-collided-with-truck-on-agra-lucknow-expressway-mainpuri-additional-district-judge-died-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार, हादसे में मैनपुरी की अपर जिला जज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार, हादसे में मैनपुरी की अपर जिला जज की मौत
Tue, 07 Feb 2023 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:06 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में कार सवार मैनपुरी की अपर जिला जज की मौत हो गई। साथ ही कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पूनम त्यागी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में थाना खनगढ़ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी की अपर जिला जज पूनम त्यागी हादसे का शिकार हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर अपर जिला जज की कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में अपर जिला जज पूनम त्यागी (42) निवासी राजेंद्र नगर थाना मोदीनगर, जिला गाजियाबाद के साथ ही चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला जज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं चालक का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर इटावा जिला जज विनय कुमार द्विवेदी, मैनपुरी जिला जज अनिल कुमार सहित काफी संख्या में जज और अधिवक्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सैफई क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे सहित काफी संख्या में अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन