{"_id":"6a286c6898fe4dc25706b454","slug":"candidates-had-to-appear-for-the-examination-for-the-means-also-kanpur-news-c-220-1-ka21001-143975-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साधन के लिए भी अभ्यर्थियों को देनी पड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साधन के लिए भी अभ्यर्थियों को देनी पड़ी परीक्षा
Wed, 10 Jun 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों को दोहरी परीक्षा देनी पड़ी। भर्ती परीक्षा देकर छूटने के बाद उन्हें वापसी के लिए बसों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। बसों में जगह न होने के कारण खड़े होकर अभ्यर्थी अपने गंतव्य को रवाना हुए। वहीं केंद्रों के पास ऑटो चालकों ने भी चौराहा व स्टैंड तक पहुंचाने पर मनमाना किराया वसूला।
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अकबरपुर राजकीय महाविद्यालय, डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज के अलावा श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, श्रीरामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां को केंद्र बनाया गया है। तीन दिन चलने वाली परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियाें में परीक्षा हुई। प्रति पाली में करीब 2448 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने 40 बसों को संचालित किया है। पहले दिन जहां अभ्यर्थियों को समय पर बस न मिलने से चौराहों व हाईवे पर घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं दूसरे दिन माती डिपो के चालक व परिचालक बसों के साथ तैनात रहे लेकिन, अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से बसों में जगह न होने पर उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा।
इटावा से अकबरपुर इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आए आशीष ने बताया कि केंद्र से बाहर निकलते ही ऑटो चालक ने कानपुर-इटावा हाईवे तक छोड़ने के लिए 20 रुपये किराया लिया जबकि हाईवे पर एक दुकानदार ने बताया कि वहां तक का किराया 10 रुपये है। वहीं, हाईवे पर पहुंचने पर जो बसें आ रही थीं वह भरी थी। काफी इंतजार के बाद एक बस आकर रुकी तो उसमें चढ़ने के लिए होड़ मच गई। किसी तरह कुछ अभ्यर्थी ही चढ़ सके। उन्नाव से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आईं अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटो चालक ने नमस्ते चौराहे तक 20 रुपये किराया लिया है। माती डिपो की बस तो खड़ी मिली लेकिन उसमें जगह नहीं थी। परिचालक ने थोड़ी देर में दूसरी बस आने की बात कही है, उसी से घर के लिए वापसी करेंगी। इस तरह गंतव्य को लौटने के लिए अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
..........................
बयान-
सभी चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले केंद्रों के समीप चौराहों व हाईवे पर तैनात रहे। डिपो से हर आधे घंटे में बस को चलाया जा रहा है। एक बस के निकलते ही 10 से 15 मिनट में दूसरी बस पहुंची है। किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन में समस्या नहीं हो रही। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो