फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Canara Bank Atm Fault in Banda: ATM fault, 500 notes instead of 100

बांदा में केनरा बैंक का मामला: एटीएम में आई खराबी, 100 की जगह निकले 500 के नोट

Sat, 25 Sep 2021 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Sep 2021 05:36 PM IST
सार

शाखा प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि निर्धारित से ज्यादा रुपये ले जाने वाले ग्राहकों से वसूली की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद एटीएम के जिम्मेदार कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Canara Bank Atm Fault in Banda: ATM fault, 500 notes instead of 100
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले केनरा बैंक के एटीएम में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते बुधवार को 30 ग्राहकों को 100 की जगह 500 के नोट मिले। एटीएम ने दो घंटे में ही तीन लाख 42 हजार रुपये बांट दिए और खाली हो गया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर एटीएम फौरन लॉक कराया गया और बैंक अफसर रुपये निकालने वाले को चिह्नित कर सूची बनाने में जुट गए। रेलवे स्टेशन के नजदीक केनरा बैंक के एटीएम में बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते 500 रुपये के स्थान पर 2500 रुपये निकल रहे थे।
विज्ञापन


ज्यादा रुपये निकलने की सूचना पर ग्राहकों की एटीएम में लाइन लग गई। कई बैंकों के 30 एटीएम कार्डधारकों ने तीन लाख 42 हजार रुपये निकाल लिए। ज्यादा रुपये पाने वाले ग्राहक बैंक को बिना जानकारी दिए चुपचाप चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि निर्धारित से ज्यादा रुपये ले जाने वाले ग्राहकों से वसूली की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद एटीएम के जिम्मेदार कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed