फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   can you daily traveling by train and plane this news for you

ट्रेन और प्लेन से करते हैं सफर तो अभी इस ऐप को करें डाउनलोड, खूबियां उड़ा देंगी आपके होश

Mon, 04 Feb 2019 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
can you daily traveling by train and plane this news for you
डेमो
ट्रेन के आने के समय में हुए परिवर्तन से लेकर हवाई जहाज के किराये का पूर्वानुमान बताने वाला इक्सिगो ऐप लाजपत नगर के रहने वाले आलोक बाजपेई का है। आईआईटी में चल रहे दो दिवसीय स्टार्टअप मास्टर क्लास में आलोक वाजपेयी ने अपनी सक्सेस स्टोरी बताई।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि इस ऐप के जरिये मुसाफिर यह तय कर सकते हैं, उन्हें कब हवाई जहाज का टिकट सस्ता मिल सकता है। इस तरह लोग अपने आने-जाने का कार्यक्रम निर्धारित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में आईआईटी कानपुर से बीटेक किया था।

 

can you daily traveling by train and plane this news for you
डेमो
इसके बाद उन्होंने यूरोप की ऑनलाइन रिजर्वेशन संबंधी कंपनी अमाड्यूस में नौकरी की। फिर सिंगापुर के इनसीड नामक संस्थान से एमबीए किया। बताया कि वर्ष 2007 में उन्होंने इक्सिगो वेबसाइट खोल दी, जिसे उन्होंने 2013 में ऐप का रूप दे दिया। इक्सिगो ऐप ट्रेन के आने-जाने का पूर्वानुमान तो बताता ही है।

हवाई जहाज के किराए के बढ़ने और कम होने की तिथियों का निर्धारण कर यूजर को यह भी बता देता है कि उसे टिकट कब बुक करनी चाहिए। आलोक ने बताया कि इक्सिगो को अभी तक 100 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं और वर्तमान में 27 मिलियन यूजर हैं। इक्सिगो के सह संस्थापक रजनीश कुमार भी आईआईटी कानपुर से पास आउट हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed