फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Call for victory for SP in the upcoming elections

Kanpur News: आगामी चुनाव में सपा को जीत दिलाने का आह्वान

Sun, 04 Oct 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Call for victory for SP in the upcoming elections
रसूलाबाद। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की तरफ से शनिवार को कहिंजरी में आम सभा का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं व आमजन से चार अक्तूबर को जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को विजयी बनाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा मौजूदा सरकार में लोकतंत्र खतरे में हैं। सरकार किसी भी कीमत पर चुनाव जीतकर संविधान को समाप्त करना चाहती है। आरोप लगाया कि देश में करोड़ों वोट काटे गए हैं और वोटों की हेरफेर कर चुनाव जीते जा रहे हैं। यदि निष्पक्ष चुनाव दोबारा हों तो इनकी हार तय है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव आयोग में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके बाद गढेवा, पहाड़ीपुर और भीमसेन पूर्वी में जनसंपर्क किया। आलोक वाजपेई, मटल्लू यादव, शोभित यादव, रामजी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed