फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Call came from Prayagraj High Court, Judge Anjani Kumar Mishra is speaking

प्रयागराज हाईकोर्ट से आई कॉल, जज अंजनी कुमार मिश्रा बोल रहा हूं, फोन पर ही सुनाइए बहस

Fri, 29 May 2020 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 May 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Call came from Prayagraj High Court, Judge Anjani Kumar Mishra is speaking
प्रयागराज हाईकोर्ट - फोटो : डेमो
प्रयागराज हाईकोर्ट से जज अंजनी कुमार मिश्रा बोल रहा हूं, आज आपका मुकदमा लगा है, फोन पर ही बहस सुना दीजिए। कानपुर में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष शर्मा अपने मोबाइल पर जज के ये शब्द सुनकर असमंजस में पड़ गए।
विज्ञापन


आशुतोष ने बहस के लिए दूसरी तारीख की मांग की और जज ने फोन पर ही अगली तारीख के लिए मुकदमा लिस्ट करने का आदेश सुना दिया। आशुतोष ने बताया कि गुरुवार को हाईकोर्ट में उनके एक मुकदमे की सुनवाई थी।
विज्ञापन


सुनवाई से आधे घंटे पहले उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लिंक भेजा गया। तकनीकी खामी के चलते वे कनेक्ट नहीं हो पाए। इसके बाद वे बाजार चले गए। इस बीच उनके मोबाइल पर फोन आया और जज ने फोन पर ही बहस सुनाने का आदेश दिया। मुकदमे के दस्तावेज साथ न होने की बात कहकर आशुतोष ने तारीख की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed