फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cafe Nirvana defeated Patel Properties to reach the semi-finals.

Kanpur News: पटेल प्राॅपर्टीज को हराकर कैफे निर्वाणा सेमीफाइनल में

Sat, 17 Jan 2026 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Cafe Nirvana defeated Patel Properties to reach the semi-finals.
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के क्वार्टर फाइनल मैच में शुक्रवार को कैफे निर्वाणा ने पटेल प्राॅपर्टीज को 54 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्रेष्ठ खेल के लिए रिषभ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में कैफे निर्वाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाए। टीम से रिषभ ने शानदार 75 रन, सुमित ने 74 व सुधांशु ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में रंजीश, अनुज व गौरव पाठक ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्राॅपर्टीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। टीम से सौरभ ने 54 रन, पृथ्वी ने 28, गौरव पाठक व सरस यादव ने 22-22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुमित ने दो, अभिषेक, अभिनव शर्मा, आलोक साहू व रिषभ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अब सेमीफाइनल में पहला मुकाबला जेहरा कंस्ट्रक्शन और श्याम बाबा इलेवन के बीच और दूसरा सेमीफाइनल मैच कैफे निर्वाणा बनाम होम फर्निश के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजक अमित जायसवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed