{"_id":"5c66e6dbbdec224cb044e995","slug":"cabinet-minister-satish-mahana-consoled-to-martyr-shyam-babu-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने बंधाया शहीद के परिजनों को ढांढस, मदद का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने बंधाया शहीद के परिजनों को ढांढस, मदद का दिया आश्वासन
Fri, 15 Feb 2019 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिजनों को सांत्वना देते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर देहात के लाल श्यामबाबू के परिजनों को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने ढांढस बंधाकर सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिजनों की इच्छानुसार गांव में ही शहीद के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रैगवां निवासी रामप्रसाद के बड़े पुत्र श्यामबाबू (33) को गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे इसकी खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही राम प्रसाद के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शहीद के घर पहुंचे।
उन्होंने शहीद की मां कैलाशी देवी, पिता रामप्रसाद और पत्नी रूबी को ढांढस बंधाकर सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी राधेश्याम, एसडीएम दीपाली कौशिक ने भी परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से डीएम से गांव में शहीद के शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही है। अंत्येष्टि के लिए चिह्नित ग्रामसभा की जमीन का निरीक्षण कर डीएम ने एसडीएम को साफ सफाई व अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए।