{"_id":"6a99d5ff3a9e4ca29001147d","slug":"cabinet-minister-met-the-railway-minister-regarding-train-halts-in-pukhrayan-and-the-construction-of-two-underpasses-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148373-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुखरायां में ट्रेनों के ठहराव और दो अंडरपास निर्माण के लिए रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुखरायां में ट्रेनों के ठहराव और दो अंडरपास निर्माण के लिए रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री
Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर एक अनुरोध पत्र सौंपा। साथ ही पुखरायां रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और दो स्थानों पर रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग की। रेल मंत्री ने मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि झांसी मंडल का पुखरायां रेलवे स्टेशन जनपद का सबसे बड़ा स्टेशन है, जहां से रेलवे को सालाना करीब चार करोड़ रुपये की आय होती है। अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन का कायाकल्प भी हो चुका है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मुंबई और दक्षिण भारत के लिए यात्रा करते हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए उन्होंने बनारस-हड़पसर (पुणे), सुल्तानपुर-मुंबई, गोरखपुर-यशवंतपुर, गोरखपुर-मुंबई और छपरा-मुंबई एक्सप्रेस जैसी पांच प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
इन ट्रेनों के रुकने से स्थानीय यात्रियों को दूसरे स्टेशनों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यातायात को सुगम बनाने के लिए मंडी समिति क्रॉसिंग के गेट संख्या 205 और पटेल चौक से दलेल नगर-अटवॉ मार्ग के गेट संख्या 206 पर अंडरपास (आरयूबी) बनाने का प्रस्ताव दिया। बार-बार फाटक बंद होने से नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। अंडरपास बनने से जाम की समस्या खत्म होगी और क्षेत्र का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।