{"_id":"5e01d5e18ebc3e87d6158cf4","slug":"caa-protest-in-kanpur-police-set-up-posters-of-wanted-rioters-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: कानपुर में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चस्पा, पहचान बताने वाले को मिलेगा नगद इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: कानपुर में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चस्पा, पहचान बताने वाले को मिलेगा नगद इनाम
Tue, 24 Dec 2019 02:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद से ही कानपुर का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। यहां यतीमखाना, बाबू पुरवा समेत कई क्षेत्रों में हिंसक प्रदर्शन के बाद पथराव, लाठीचार्ज और आगजनी जैसी तमाम घटनाएं सामने आईं।
अब यहां दो दिनों से स्थिति शांत है। इंटरनेट को भी सोमवार देर रात बहाल कर दिया गया। पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वाले आरोपियों की पहचान कराने में जुट गई है। शहर भर में आरोपियों के पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टर में लिखा है कि आरोपियों की पहचान बताने वाले को पुलिस नगद इनाम देगी। साथ ही लिखा है कि आरोपितों की गिरफ्तारी कराने व सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।यतीमखाना चौकी के बाहर भी दंगाइयों के पोस्टर लगाए गए हैं।