फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   By tweeting the news of Amar Ujala, Akhilesh Yadav targeted the BJP government, know what is the whole matter

अमर उजाला की खबर ट्वीट कर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 20 Nov 2020 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
By tweeting the news of Amar Ujala, Akhilesh Yadav targeted the BJP government, know what is the whole matter
अखिलेश ने ट्वीट की अमर उजाला की खबर - फोटो : amar ujala

कानपुर में बिठूर के रानी लक्ष्मीबाई घाट पर लगी रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा गिरकर कई जगह से टूट गई है। प्रतिमा की अनदेखी या दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। गुरुवार को जब अमर उजाला ने इसे फोटो के साथ प्रकाशित किया तो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा 'बिठूर स्थित रानी लक्ष्मीबाई घाट पर रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा अनदेखी व दुर्दशावश गिरकर टूट गयी है या असामाजिक तत्वों द्वारा गिराई गयी है, इस प्रकरण की जांच हो और यथोचित कार्रवाई कर मूर्ति की ससम्मान पुनर्स्थापना की जाए। भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना कब सीखेगी?'
विज्ञापन

 

 

By tweeting the news of Amar Ujala, Akhilesh Yadav targeted the BJP government, know what is the whole matter
बिठूर के रानी लक्ष्मी घाट पर पड़ी रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा - फोटो : amar ujala
वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अराजकतत्वों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। उनके साथ ही कुछ अन्य प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की गई हैं। किसी के सिर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है तो किसी को अपनी जगह से उखाड़ दिया गया है।

यहां के इंचार्ज का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है। यहां कई तरह की प्रतिमाएं और पौधे लगे हुए हैं।

विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधों की प्रजातियों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह पार्क के रूप में विकसित है। पौधों में क्रोटन, डुरंटा, ग्लोडियान, मनोकामना, लवलीना, केतकी, सन ऑफ इंडिया, पाम, चांदनी आदि शामिल हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि उन्हेंं इस मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed