फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   By raising anti-government slogans, SP workers sent a memorandum to the President

सरकार विरोधी नारेबाजी कर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Fri, 16 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
By raising anti-government slogans, SP workers sent a memorandum to the President
कानपुर देहात। सपा कार्यकर्ताओं ने मंहगाई, बेरोजगारी समेत 16 मुद्दों पर जिले की सभी तहसीलों में प्रर्दशन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली किए जाने का भी आरोप लगा दोबारा मतदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जुलूस के साथ तहसीलों में पहुंचे कार्यकर्ता लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने तहसीलों के गेटों पर बैरिकेडिंग की थी, जहां सपाइयों को रोक लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने फसलों के उचित दाम दिलाने, नए कृषि कानून को वापस लेने, बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने, पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज के दाम नियंत्रित करने, पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत 16 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने किया पीछे
अकबरपुर। सलावतपुर के पास सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, एमएलसी दिलीप यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस लेकर तहसील गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें पीछे किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय कुशवाहा को सौंपा।
एक कार्यकर्ता ने बिजली व सरसों तेल की कीमतें बढ़ने के विरोध में बिजली मीटर व सरसों तेल की बोतलों की माला पहनकर प्रदर्शन किया। मौके पर शिशुपाल यादव, अनूप कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह राठौर, बलवंत सिंह, राजेश यादव, कैप्टन इंदर पाल, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमे
सिकंदरा। तहसील के बाहर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केके सचान ने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर डराने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कार्यकर्ता किसानों, नौजवानों, महिलाओं के हित में आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेगा। कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो गई है।
पंचायत चुनाव में पार्टी ने धांधली करने से असली चेहरा सामने आ गया है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रमेश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तुलाराम कोरी, जिला महासचिव पवन कटियार, अनवार खां, कबीरुल हसन, शमशुल कमर, रघुवीर पाल दिव्यांश मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
तीन गुटों में बटे नजर आए सपा कार्यकर्ता
रसूलाबाद। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलों में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता तीन गुटों में बटे नजर आए। कार्यकर्ता अपने गुट के नेता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालने में लगे रहे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अंजू वर्मा को सौंपा। इस दौरान नीलम कठेरिया, कमलेश दिवाकर, सुरेश यादव, अखिलेश यादव, आजम खान, आलोक रत्न यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पेट्रोल डीजल के दाम नियंत्रित करे सरकार
मैथा। तहसील में एकत्र हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी पर सरकार को कोसा। अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने कहा कि सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों को नियंत्रित करे।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम रामशिरोमणि को ज्ञापन सौंपा। यहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य उमेश दुबे, धर्मेंद्र यादव, शिवम दीक्षित, इरफान अहमद, गोविंद सिंह यादव, आदि मौजूद रहे। (संवाद)
भाजपा ने अफसरों का सहारा लेकर चुनाव जीता
डेरापुर। पूर्व विधायक मिथलेश कटियार ने जुलूस निकाल कर तहसील गेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायत चुनावों में संविधान को ताक पर रख दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए।
भाजपा ने लोकतंत्र का हनन किया है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व सीओ आशापाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां पुष्पहास सिंह, लाडले खां, सतीश नारायण यादव, हिम्मत सिंह, हुकुम सिंह, रामगोपाल यादव, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पुखरायां में भी सपाइयों ने किया प्रदर्शन
पुखरायां। सपाइयों ने गुरुवार को तहसील परिसर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश तिवारी को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यहां पर कार्यकर्ता भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह यादव की अगुवाई में एकत्रित हुए।

जानकारी पर तहसीलदार रामशंकर वर्मा, सीओ प्रभात कुमार, कोतवाल बैजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को सपा कार्यालय के पास ही रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं की सीओ प्रभात कुमार से झड़प हो गई। इसके बाद 16 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश तिवारी को सौंपा। इस दौरान करुणा शंकर दिवाकर, काशिफ खान, अरूण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, नसरीन अख्तर, सुमित सचान, दिलीप यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed