फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman troubled by illness shot himself

उन्नावः बीमारी से परेशान व्यापारी ने बंदूक से अपने सीने में दाग ली गोली

Sat, 06 Oct 2018 08:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
businessman troubled by illness shot himself
बीमारी से परेशान व्यापारी ने खुद को गोली मारी, लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तीन साल से रीढ़ की बीमारी से परेशान किराना व्यापारी ने शनिवार सुबह अपनी लाइसेंसी बंदूक को सीने में सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ा शव मिला। सीओ और कोतवाल ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। किराना व्यापारी रामकुमार की क्षेत्र में अलग पहचान थी। आत्महत्या की खबर जैसे ही लोगों को मिली घर पर तांता लग गया। चंदनपुर गांव के अलावा आसपास गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। रामकुमार के व्यवहार की सभी सराहना कर रहे थे। उनके व्यवहार के चलते कटरी क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव पाही के मजरा चंदनपुर निवासी रामकुमार शुक्ल उर्फ पुत्तन (50) घर पर किराना की दुकान करते थे। तीन साल पहले घर में सीढ़ियों से गिरने से कमर में काफी चोट आ गई थी। रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होने से लगातार इलाज चल रहा है। बेटा आशुतोष और पत्नी भी व्यापार में उनका सहयोग करतीं थी। डाक्टरों ने रीढ़ के आपरेशन की सलाह दी थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक उतारी और छत पर जाकर सीने में सटाकर खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी, बेटा व बेटी पहुंची तो रामकुमार की मौत हो चुकी थी। सीओ उमेश त्यागी व बारासगवर व बीघापुर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। मृतक की पत्नी के अलावा बच्चों में तीन बेटियां व एक बेटा है। बेटी स्वीटी व प्रीती की शादी हो चुकी है। बेटा आशुतोष व बेटी गायत्री अविवाहित हैं। रामकुमार आठ भाइयों में सातवें नंबर का था।
विज्ञापन


सीओ उमेश त्यागी ने बताया कि जांच के दौरान बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। बेटे ने यही तहरीर भी दी है। बंदूक को कब्जे में लिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी घटना की जांच की जा रही है शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed