फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman murdered after robbery in Kanpur, Closer had informed, absconded after incident, tried to track th

लूट के बाद कारोबारी की हत्या: करीबी ने की थी मुखबिरी, वारदात के बाद से फरार, सर्विलांस से ट्रैक करने का प्रयास

Thu, 18 May 2023 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 11:28 AM IST
सार

Kanpur Murder: कानपुर के चकेरी गांधीग्राम में लोहा कारोबारी संजय गौड़ की लूट के बाद हत्या के मामले में करीबी ने मुखबिरी की थी। वारदात के बाद से वो फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Businessman murdered after robbery in Kanpur, Closer had informed, absconded after incident, tried to track th
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लोहा कारोबारी संजय गौड़ की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। घटना के वक्त कारोबारी के पास कितना पैसा था और वह गोदाम में ही था, इसकी सूचना किसी करीबी ने बदमाशों को दी थी। पुलिस अब उस करीबी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

वहीं बदमाशों की तलाश में औरैया गईं दो टीमें अब आगे बढ़ गई हैं। कारोबारी को गोली मारने वालों के अलावा पुलिस की एक टीम सूचना देने वाले पर भी काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोबाइल टावर डाटा फिल्ट्रेशन के जरिये तीन ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं।
विज्ञापन

इनका इस्तेमाल दो से तीन बार ही हुआ था। ये नंबर जिनके पास थे, वे कहीं न कहीं कारोबारी के पहचान वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक एक टीम उन लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि उनसे बहुत अधिक जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक संदिग्ध अपने बच्चे के साथ लापता
मामले में पुलिस की एक टीम ने औरैया और इटावा में संदिग्ध की तलाश में छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक वह अपने बच्चे के साथ फरार हो गया है। अब उसकी तलाश में पुलिस औरैया से आगे बढ़ी है। जल्द ही उस तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

अब सर्विलांस के सहारे हत्यारोपियों तक पहुंचे का प्रयास
हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस का मुखबिरतंत्र फेल हो गया है। लिहाजा पुलिस अब सर्विलांस के जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की छह टीमें शातिरों की तलाश में लगी हैं। दो टीमें औरैया और इटावा में थीं। इसके बाद पुलिस की टीमें अब आगे रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed