फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   businessman missing in chitrakoot

चित्रकूट: रहस्यमयी ढंग से व्यापारी लापता, ससुराल जाने वाले रास्ते पर मिली बाइक, अपहरण की आशंका

Tue, 02 Feb 2021 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
businessman missing in chitrakoot
रहस्यमयी ढंग से व्यापारी लापता - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के खोही में ससुराल जा रहा एक व्यापारी सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरियाजगन्नाथ वासी गांव के पास से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका पर पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलते ही पुलिस बल सक्रिय हो गया।
विज्ञापन


दो टीमें यूपी व एमपी सीमा से सटे गांवों में व्यापारी की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने व्यापारी की ससुराल वाले रास्ते पर बाइक बरामद की है। रैपुरा के रेरूआ गांव निवासी विश्वनाथ गर्ग (41) गणेश चतुर्थी पर्व पर शकरकंद बेचने के लिए खोही गांव आए थे।
विज्ञापन


यहीं के एक आदमी के घर में उन्होंने अपना माल रखा था। पुत्र प्रवेश गर्ग ने बताया कि उसके पिता 80 हजार रुपये लेकर खोही में रुके थे, उन्होंने कहा था कि वह रविवार शाम को दुकान समेट कर सेमरियाजगन्नाथ वासी गांव स्थित ससुराल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को वह गांव आ जाएंगे। बिक्री की कुछ रकम लेकर वह गांव लौट आया था। रात तक पिता की लोकेशन न मिलने और सोमवार सुबह उनका मोबाइल स्विच आफ होने पर उसने नाना के घर में संपर्क किया तो पता चला कि उसके पिता वहां पहुंचे ही नहीं हैं।

इधर, सेमरिया गांव के पास एक खेत किनारे लावारिस बाइक मिलने की सूचना पर सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह व नया गांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी पहुंचे। बाइक की डिग्गी में मिले कागजात के आधार पर विश्वनाथ के परिजनों को सूचना दी गई।

इस पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर सीतापुर चौकी में तहरीर दी है। सीतापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के हिसाब से व्यापारी की खोज की जा रही है। डाग स्कवॉड की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।   

चार दिन में बेची 6 लाख रुपये की शकरकंद
विश्वनाथ गर्ग हर साल की तरह शकरकंद बेचने के लिए खोही आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दो ट्रक शकरकंद का स्टॉक लेकर आया था, जिसे पिछले चार दिन से बेच रहा था। खोही में एक नेता नाम के शख्स की गोदाम में उसने स्टॉक रखा था।

विश्वनाथ के पुत्र प्रवेश गर्ग ने बताया कि दो ट्रक शकरकंद की कीमत लगभग छह लाख रुपये है। पिताजी समय-समय पर बिक्री की रकम घर भिजवा देते थे। इसके अलावा जिससे माल खरीदा था उसे भी रकम भेजी गई है। उसकी जानकारी के अनुसार पिता के पास लगभग 80 हजार रुपये नगद थे। उनके मिलने पर स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी। 

खुद गायब हुए या रुपये के पीछे हुई घटना
व्यापारी के रहस्यमयी ढंग से गायब होने की चर्चा हर जगह हो रही है। संभावना जताई गई है कि व्यापारी किसी के साथ खुद ही न कहीं चला गया हो या फिर रुपये साथ में होने के कारण किसी की नीयत बिगड़ी हो और उसका पीछा कर जबरन अपने साथ ले गया हो।

खेत के पास बाइक बरामद होने को लेकर यह भी आशंका है कि शायद व्यापारी लघुशंका के लिए बाइक खडी कर खेत की ओर गया हो और फिर वहीं से उसे कोई अपने साथ ले गया अथवा वह किसी अन्य के साथ अज्ञात वाहन से कहीं चला गया है। नया गांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस हर संभावना पर खोजबीन कराने मेें यूपी पुलिस की मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed