{"_id":"5eadce7b8ebc3e904f438e46","slug":"business-ramadevi-news-knp55818492","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की 100 श्रेष्ठ महिला उद्यमियों में 7 कानपुर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की 100 श्रेष्ठ महिला उद्यमियों में 7 कानपुर की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय व महिला उद्यमियों के संगठन फिक्की फ्लो के सहयोग से देश की 100 ऐसी महिला उद्यमियों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। इस सूची को एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को दिल्ली में जारी किया। इनमें सात महिला उद्यमी कानपुर की हैं।
आर्य नगर की वैशाली बियानी पुराने टायर से फर्नीचर व फ्लोरिंग बनाती हैं। कैंट की अंजलि अग्रवाल को शिक्षा जगत में बेहतर कार्य के लिए चुना गया है। स्वरूप नगर निवासी डॉ. अनुराधा वार्ष्णेय, काकादेव की रिधु भाटिया व वंशिका भाटिया, इंद्रा नगर निवासी वंदना मिश्रा, दवा व्यवसायी ममता शुक्ला, तिलक नगर निवासी विजया कपूर का नाम सूची में शामिल है। अंजलि अग्रवाल शिक्षा के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं। उन्होंने मई 2006 में बिरहाना रोड में देश- विदेश शिक्षा सलाहकारों के कानपुर कार्यालय का शुभारंभ किया। अंजलि के पढ़ाए छात्र दुनिया भर में फैले सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों से शिक्षा पा रहे हैं। वह बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर सूची में हैं। उसके दो छात्र पहले से ही फोर्ब्स की सूची में हैं।
विजया कपूर केज ज्वैलर्स की निदेशक हैं। इन्होंने वर्ष 2002 में केज ज्वैलर्स के जरिये ही अपना ज्वैलरी का व्यवसाय शुरू किया। इन्होंने अपनी डिजाइनिंग की महत्वाकांक्षाओं के जरिये कई उपलब्धियां पाईं। वर्ष 2014 में इन्हें जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से महिला उद्यमिता का पुरस्कार मिला। रिधु भाटिया और वंशिका भाटिया हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से जुड़ी हैं। इन्होंने हाल ही में गुड़गांव के ला-मैरीडियन होटल में भव्य रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।