{"_id":"5c3c1185bdec22731960877e","slug":"buses-and-special-trains-in-every-15-minutes-for-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ का पहला स्नान कल: हर 15 मिनट में बस और स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को ये सुविधा भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ का पहला स्नान कल: हर 15 मिनट में बस और स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को ये सुविधा भी मिलेगी
Mon, 14 Jan 2019 12:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ के पहले स्नान को लेकर कानपुर में एक दिन पहले और एक दिन बाद तक बसों और स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। सोमवार से झकरकटी बस स्टाप से हर 15 मिनट में बसें प्रयागराज को जाने आने के लिए मिलेंगी।
इसके अलावा कानपुर देहात और उन्नाव के ग्रामीण क्षेत्रों के बस स्टॉप से भी स्पेशल बसों को चलाने की तैयारियां कर ली गई हैं। कानपुर से 190 बसों को कुंभ स्पेशल के तौर पर चलाने के लिए रिजर्व किया गया है।
कंट्रोल रूम में जहां यात्रियों को बसों के आने जाने की स्थिति मालूम होगी। इसके अलावा बस स्टॉप प्रशासन को भी कौन सी बस किस जगह पर पहुंची, यह कंट्रोल रूम में जानकारी आती रहेगी। आम यात्री झकरकटी बस अड्डे से हेल्पलाइन नंबर 9415049751 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रेलवे भी आज से अलर्ट मोड पर
कुंभ मेला के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड पर आ गया है। देश भर से प्रयागराज के लिए 800 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें 622 मेला स्पेशल ट्रेनें अकेले उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद जोन की हैं।
इन स्पेशल ट्रेनों की रैक की धुलाई और उन्हें खड़े करने की व्यवस्था कानपुर से फतेहपुर तक के बीच अलग अलग स्टेशनों की लूप लाइनों और यार्ड में की गई है। एनसीआर ने रेलवे बोर्ड से 622 ट्रेनों को चलाने के लिए 1400 कोच मंगा लिए हैं। यह स्पेशल ट्रेनें 20 कोच की होंगी। रेलवे 13 जनवरी से छह मार्च तक यह व्यवस्थाएं की हैं।

न्यू वाशिंग लाइन में होगी सफाई
जीटी रोड के न्यू आटोमेटिक वाशिंग लाइन में ट्रेनों के कोचों की सफाई होगी। इलाहाबाद और कानपुर दोनों जगह न्यू वाशिंग लाइन की आटोमेटिक मशीनों से सफाई व्यवस्था की सुविधा होगी। कुंभ के दौरान चलने वाली इस रूट की ट्रेनों में बायो टॉयलेट वाले कोचों का इस्तेमाल होगा। स्पेशल ट्रेनों की 70 रैक तैयार होंगी इसके अलावा नियमित ट्रेनों में भी 61 एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे।
कुंभ का संदेश देने वाली हैं खास बोगियां
स्पेशल ट्रेनों को कुंभ मेले की थीम पर तैयार किया गया है। बोगियों पर विनायल रैपिंग की गई है। इसमें कुंभ, प्रयाग, संगम और प्रमुख इमारतों की तस्वीरों से श्रद्धालुओं को कुंभ मेले का सुखद एहसास कराएंगी। बड़ी संख्या में इन ट्रेनों के कानपुर में खड़े होने से कुंभ आने जाने वालों के लिए सेंट्रल स्टेशन एक प्रमुख स्थान होगा।

कानपुर होकर प्रयागराज की प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
- इंदौर से ट्रेन नंबर 09351 रात 11:55 बजे 18 जनवरी, एक फरवरी, एक मार्च को चलेगी और इलाहाबाद जंक्शन से ट्रेन नंबर 09352 20 जनवरी, तीन फरवरी और तीन मार्च को चलेगी। इसमें सात स्लीपर कोच, चार जनरल कोच, एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी कोच होंगे।
- इलाहाबाद-आनंद विहार सुपरफास्ट कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 04117 इलाहाबाद से 15, 16, 21, 22 जनवरी तथा 4, 5 व 10 फरवरी को रात 8:30 बजे आनंद विहार केलिए रवाना होगी। यह कानपुर सेंट्रल रात 11 बजे, सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04118 आनंद विहार से 16, 17, 22, 23 जनवरी तथा 5, 6 व 11 फरवरी को सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। दोपहर 2:40 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 5:20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी। इसमें चार जनरल, चार स्लीपर, दो एसी सेकेंड, नौ एसी थर्ड कोच होंगे।
- ट्रेन नंबर 09471 गांधी धाम से 15 फरवरी और एक मार्च को रात 11:15 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09472 इलाहाबाद से 17 फरवरी और तीन मार्च को शाम 6:45 बजे चलेगी। इसमें सात स्लीपर, दो एसी-3, एक एसी सेकेंड और छह जनरल कोच होंगे।
- ट्रेन नंबर 09571 ओखा से 10 फरवरी और तीन मार्च को सुबह 7:30 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन 09572 इलाहाबाद से 12 फरवरी और पांच मार्च को शाम चार बजे छूटेगी। इसमें आठ स्लीपर, पांच कोच एसी-3, एक कोच एसी-सेकेंड और दो जनरल कोच होंगे।
इन ट्रेनों में बढ़े कोच
रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12003/12004) में एसी चेयरकार कोच 30 मार्च तक, इलाहाबाद-ऊधमपुर एक्सप्रेस (22431/22432) में एक एसी थ्री और एक स्लीपर कोच 31 मार्च तक, कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (14151/14152) में एक एसी थ्री कोच 31 मार्च तक, कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (22445/22446) में दो अप्रैल तक एक एसी थ्री कोच, कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (22443/22444) में एक एसी थ्री कोच पांच अप्रैल तक लगाया गया है।