{"_id":"5e1cbfdf8ebc3e880a63a407","slug":"bus-accident-postponed-in-ghatampur-could-have-been-accident-like-kannauj-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फिर हो सकता था कन्नौज जैसा हादसा, हो गए थे बस के ब्रेक शू जाम, कूदकर भागे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फिर हो सकता था कन्नौज जैसा हादसा, हो गए थे बस के ब्रेक शू जाम, कूदकर भागे यात्री
Tue, 14 Jan 2020 12:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
बस के बाहर खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की देर रात कस्बे के मुख्य चौराहे के पास कन्नौज जैसा बस हादसा होते-होते बचा। सवारियों से खचाखच भरी टूरिस्ट बस के ब्रेक शू जाम हो जाने से उसमें आग लगते-लगते बची। लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, इधर, यात्रियों को जैसे ही जानकारी हुई तो वह खिड़कियों से नीचे कूदकर भागने लगे।
विज्ञापन
शिवपुरी (झांसी) से डबल डेकर टूरिस्ट बस इलाहाबाद गई हुई थी। सोमवार की रात वहीं से वापस लौट रही थी। बस में चालक-परिचालक के साथ ही महिलाओं-बच्चों समेत करीब 95 यात्री सवार थे। देर रात करीब 9.45 बजे के आसपास बस जैसे ही घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास पहुंची। तभी, वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के साथ ही कुछ दुकानदारों ने बस के पिछले पहियों से धुएं का गुबार और आग की चिनगारियां निकलते देखीं।
विज्ञापन
यह देख लोगों ने शोर मचाया और चालक को इशारा करके बस रुकवाई। बस रुकते ही वहां धुएं का गुबार छा गया। किसी अनहोनी और आग लगने की आशंका से बस में सवार यात्री खिड़कियों के रस्ते से नीचे कूदने लगे। जबकि, ऊपर की सीटों पर सो रहे कई यात्री हड़बड़ी में जागे तो नीचे आ गिरे जिससे उनको हल्की-फुल्की चोटें आईं।
बस पर सवार यात्रियों कहेरा शिवपुरी (झांसी) निवासी रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि वह अपने चाचा की अस्थियां लेकर इलाहाबाद में विसर्जित करने गया था। बताया कि साथ में पत्नी सहित परिवार के कुल 10 सदस्य भी थे।

बताया कि बस रुकते ही धुएं का गुबार देख उसे लगा कि बस में आग लग गई है। इससे परेशान होकर वह पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिड़की में लगे शीशे तोड़े और नीचे कूद गया। बताया कि संयोग से किसी को चोट नहीं आई।
वहीं, शिवपुरी के ही बलवीर, कालिका, पवन कुमार, रामसेवक, शिववती, ममता, सियादुलारी और राम मनोहर ने बताया कि चौराहे के पास जैसे ही लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई और बताया कि उसके पिछले हिस्से में आग लग गई तो उन लोगों की आंखों के आगे हाल ही में हुआ कन्नौज हादसा दिखाई देने लगा। कहा कि ऊपर वाले का शुक्र है कि कस्बे के भीतर घटना होते बची। अगर कहीं जंगली इलाके में होते तो शायद आग लग ही गई होती। उन्होंने घटना के लिए चालक को दोषी ठहराया।

वहीं, बस के चालक प्रेम कुमार ने बताया कि ब्रेक शू जाम होने से टायरों के पास से धुआं निकलने लगा था। बताया कि उसको टायर जाम होने का अहसास हुआ लेकिन, जबतक बस रोकता उसे पहले चौराहे के पास मौजूद लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया।
इधर, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि बताया कि टूरिस्ट बस के ब्रेक जाम हो जाने से टायरों के पास से धुआं निकलने लगा था। जिसपर यात्री हड़बड़ा गए। बताया कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।
इधर, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि बताया कि टूरिस्ट बस के ब्रेक जाम हो जाने से टायरों के पास से धुआं निकलने लगा था। जिसपर यात्री हड़बड़ा गए। बताया कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।