फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus accident: Action will be taken against the driver-conductor, company's responsible officer and policeman

बस हादसा: चालक-कंडक्टर, कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी व पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई

Thu, 03 Feb 2022 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:28 PM IST
सार

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वह घटना से कुछ मिनट पहले का ही था। जिसमें कुछ लोगों ने जब इस ई-बस को तेज रफ्तार में बेतरतीब दौड़ते हुए देखा तो पीछा कर उसको रुकवाया था। चालक सतेंद्र यादव को पीटा भी था।

विज्ञापन
Bus accident: Action will be taken against the driver-conductor, company's responsible officer and policeman
क्षतिग्रस्त ई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटमिल पर हुए ई बस हादसे में छह की जान लेने के मामले में बस चालक, कंडक्टर, कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी के अलावा कुछ पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जांच कमेटी ने जुटाए हैं। जांच रिपोर्ट लगभग तैयार है।

विज्ञापन


शुक्रवार तक शासन को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। शासन इस रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई करेगा। रविवार रात ई-बस ने 15 लोगों को रौंद दिया था। जिनमें से छह की मौत हो गई थी। शासन ने नगर विकास सचिव अनिल कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन


एडीजी जोन भानु भास्कर भी कमेटी के सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच में बस चालक सतेंद्र सिंह यादव, कंडक्टर आलोक, बस कंपनी के कुछ कर्मचारी व टाटमिल चौराहे के पास मौजूद पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब पर अलग-अलग तरह के आरोप व उनकी लापरवाही पाई गई है। उसी आधार पर उनको दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद दोषियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। 

कइयों पर गिरेगी गाज 

बस चालक नशेबाजी की वजह से दोषी पाया गया है। कंडक्टर आलोक काफी दिनों से सतेंद्र के साथ बस पर चल रहा था लेकिन उसने पहले कभी संबंधित अधिकारी को जानकारी नहीं दी कि सतेंद्र शराब पीकर बस चलाता है। इसलिए उसको भी दोषी बनाया गया है।

नियमों को ताक पर रखकर चालक रखे गए हैं और बस तय समयावधि के बाद भी सड़क पर दौड़ रही थी इसलिए बस संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। जांच के बाद कइयों पर गाज गिरनी तय है। 

इसलिए पुलिसकर्मी पाए गए हैं दोषी 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वह घटना से कुछ मिनट पहले का ही था। जिसमें कुछ लोगों ने जब इस ई-बस को तेज रफ्तार में बेतरतीब दौड़ते हुए देखा तो पीछा कर उसको रुकवाया था। चालक सतेंद्र यादव को पीटा भी था।


यह घटना टाटमिल चौराहे के पास की है। इस दौरान वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने घटना का संज्ञान नहीं लिया था। मारपीट कर लोग वहां से चले गए थे। यात्री व कंडक्टर भी उतर गए।

फिर अकेला सतेंद्र बस लेकर वहां से घंटाघर गया और वापस आते वक्त लोगों को रौंद दिया। इस लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों को दोषी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed