फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bundelkhand most wanted dacoit babuli kol

ये है बुंदेलखंड का ‘मोस्ट वांटेड’ डकैत, इसके आगे चूड़ियां खनका रही योगी की पुलिस

Mon, 03 Jul 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 08:50 AM IST
सार

-पाठा में डकैतों की मौत के मौसम का आगाज
-जुलाई और अगस्त में ही मारे गए दस्यु सरगना
-बारिश बवालेजान साबित होती है डकैतों के लिए
-ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया इसी मौसम में हुए ढेर

विज्ञापन
bundelkhand most wanted dacoit babuli kol
डेमो

विस्तार

पांच लाख का इनामी डाकू दस्यु सरगना बबुली कोल बुंदेलखंड का ‘मोस्ट वांटेड’ डकैत बन गया है। बुंदेलखंड में कोसों तक इसका खौफ फैला है। अब तो लोग ये तक कहने लगे है कि जाने वो कब किसकी मौत का पैगाम लेकर आ जाए मुंह बंद रखो। 
विज्ञापन


 

bundelkhand most wanted dacoit babuli kol
डेमो
उसके खिलाफ कोई अपनी जुबान खोले ये किसी में हिम्मत नहीं। इसलिए गांव वाले उसके अत्याचार सहकर भी अपनी बोलती बंद रखते हैं। आए दिन बबुली दुस्साहपूर्ण वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौतियां देता रहता है। अभी बीते दिनों पुलिस और बबुली कोल की मुठभेड़ हुई लेकिन वह बच निकलकर भागने में कामयाब रहा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि बबुली पुलिस के चंगुल से बच निकलकर भागने में कामयाब रहा हो। अनेकों बार पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई लेकिन हर बार ये दुर्दांत डाकू बच निकलकर भागने में कामयाब रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

bundelkhand most wanted dacoit babuli kol
डेमो
नशे में चूर रहता है यह दुर्दांत डाकू
इस कारण बबुली के मंसूबों को और हौंसला मिलता जा रहा है। नतीजा सामने है। पिछले कुछ दिनों से बबुली ने कुछ ज्यादा ही सिर उठा रखा है। हालांकि पाठा क्षेत्र के कई ग्रामीण ये भी बताते हैं कि बबुली दिन-रात नशे में चूर रहता है। इसलिए उसे मारा जाना कोई बड़ा दूभर काम नहीं है। पर पता नहीं पुलिस क्यों नाकाम हो रही है ? गांव वाले अपने आगे का हाल सोंचकर डकैतों पर हाथ उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

 
विज्ञापन

bundelkhand most wanted dacoit babuli kol
डेमो
बुंदेलखंड में कानून नहीं केवल ‘जंगलराज’
बुंदेलखंड में कानून नहीं केवल ‘जंगलराज’ है। एक के बाद एक डाकू बबुली कोल दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे रहा है। बड़े-बड़े दावे करने वाली योगी सरकार की पुलिस हाथों में बस ‘चूड़ियां खनका’ रही है। इसका सबूत इस बात से ही मिल जाता है कि डाकू बबुली कोल पुलिस के साथ हुई कई मुठभेड़ में सुरक्षित बच निकला है।   


 

bundelkhand most wanted dacoit babuli kol
डेमो
शादी ब्याह को मातम में कर देता है तब्दील
बबुली कोल ज्यादातर उस वक्त गांव में अपना आतंक मचाता है जब या तो इलाके में किसी दुल्हन की डोली उठ रही होती है या फिर किसी बारात का स्वागत होता है। ये दुर्दांत डकैत घात लगाकर ऐसे खुशियों भरे माहौल का चंद मिनटों में मातम में बदल देता है। कोई विरोध करता है तो ये उसे ठिकाने लगाने में भी नहीं हिचकते।
  
अभी हाल ही में मानिकपुर के लक्ष्मणपुर गांव में देर रात असलहों से लैस बबुली कोल गैंग के डकैतों ने जनवासे की घेराबंदी कर 30 बारातियों को असलहों की बटों, लात-घूंसों व लाठियों से मार-मार कर अधमरा कर दिया। डकैत आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और बारातियों के पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये भी लूटकर जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed