Bundelkhand Expressway: एसीएस अवनीश अवस्थी ने किया एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, पीएम मोदी जल्द करेंगे शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी जालौन पहुंचे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। साथ ही, यूपीईडा और जालौन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी जालौन पहुंचे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। साथ ही, जुलाई माह में पीएम मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को लेकर यूपीडा और जालौन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बता दें कि चित्रकूट से लेकर औरैया-इटावा जनपद तक बनने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 36 महीने का था।
इसे आठ माह पहले पूरा कर लिया गया है। किसी भी पुल को बनाने में छह से सात साल का समय लग जाता है। लेकिन इस प्रोजेक्ट को इतनी जल्दी इसे पूरा किया गया है, यह बड़ी उपलब्धि है। एक्सप्रेसवे का काम 97 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री इसे लोकार्पण करेंगे। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से पैकेज 1 व 2 की जानकारी ली। सड़क पर गड्ढों पर सवाल किया, जिस पर अधिकारियों ने लगभग काम पूरा होने की जानकारी दी।
63.2 किलोमीटर काम पूरा होने की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई माह में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। इसलिए अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाए। इसके बाद वह पवैया गांव तक निरीक्षण करने गए।इस अवसर पर डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन आदि यूपीडा के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन, औरैया और इटावा जनपद जुड़ेंगे।