{"_id":"666a7dd38d31d396ab01a014","slug":"bullion-trader-commits-suicide-in-kanpur-incident-was-captured-on-cctv-two-videos-surfaced-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने दी जान: पहली बार असफल... 25 मिनट बाद दोबारा फंदे से झूले, घटना CCTV में कैद; दो वीडियो सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने दी जान: पहली बार असफल... 25 मिनट बाद दोबारा फंदे से झूले, घटना CCTV में कैद; दो वीडियो सामने आए
Thu, 13 Jun 2024 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:04 AM IST
सार
कानपुर में सराफा कारोबारी ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर जान दे दी। घटना कमरे में लगे कैमरे में कैद हो गई। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
सराफ कारोबारी ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटी सी बात मन में ऐसा घर कर गई कि 40 साल के सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। मंगलवार रात हुई यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं।
पहले वीडियो में नजर आ रहा कि कारोबारी रात एक बजकर 11 मिनट और 50वें सेकंड में कमरे में आते हैं। बेड पर चढ़कर पंखे के सहारे एक कपड़े से फंदा बनाते हैं और कुछ देर बाद लटक जाते हैं। हालांकि उनके पैर जमीन से छू रहे होते हैं तो बेड पर चढ़कर फंदा गले से निकाल देते हैं।
करीब 25 मिनट बाद फिर से रोते हुए फंदा तैयार करते हैं और एक बजकर 38 मिनट और 50वें सेकंड पर फंदे से लटक जाते हैं। करीब दो मिनट बाद उनके प्राण निकल जाते हैं। बिरहाना रोड निवासी सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह की बिरहाना रोड पर ही गोकुल ज्वैलर्स व दीप ज्वैलर्स नाम से दुकान है।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी प्रीति, 12 साल का बेटा राजवीर सिंह और आठ साल की बेटी ऐश्वर्या है। उनके साथ में छोटा भाई अमन सिंह और मां मंजू सिंह भी रहती हैं। एसीपी कलेक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया कि आनंद की पत्नी प्रीति कुछ दिन पहले सास से कहासुनी के बाद बेटी को लेकर फर्रुखाबाद मायके चली गई थी।

बेटा पिता के पास ही था। मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद आनंद तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बेटा उठा और पिता के कमरे में पहुंचा। यहां उसने पिता को फंदे से लटकता पाया।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने आत्महत्या के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। अंतिम संस्कार के बाद घर वालों से पूछताछ की जाएगी।
पहला वीडियो : तीन मिनट 49 सेकेंड का
पंखा बंद किया फिर बेड पर चढ़कर फंदा बनाया
रात एक बजकर 11 मिनट और 50 सेकंड पर आनंद डायनिंग रूम से बेडरूम में दाखिल होते हैं। सीधे दीवार पर लगे बोर्ड के पास पहुंचते हैं और एक बजकर 12 मिनट पर पंखा बंद करते हैं। इस बीच वे थोड़ी देर के लिए कैमरे की नजर से ओझल हो जाते हैं। करीब 50 सेकंड बाद पंखा बंद होता है तो आनंद एक सफेद कपड़ा लेकर बेड पर चढ़ते नजर आते हैं।

इसके बाद पंखे से कपड़ा लटकाकर फंदा बनाते हैं। एक बजकर 14 मिनट और 45वें सेकेंड में फंदे से लटककर बेड से पैर नीचे कर लेते हैं। हालांकि उनके पैर जमीन से टकराते हैं तो करीब 15 सेकेंड बाद बेड पर चढ़कर फंदा गले से निकाल लेते हैं।
दूसरा वीडियो : तीन मिनट 50 सेकंड का
25 सेकंड तक फंदा पकड़कर रोए और लटक गए
25 मिनट बाद रात एक बजकर 38 मिनट और 30वें सेकेंड में आनंद दोबारा बेड पर चढ़े फंदा पकड़े नजर आते हैं। करीब 25 सेकेंड तक फंदा गले में डालकर रोते हैं। इसके बाद बेड से पैर नीचे कर फंदे से लटक जाते हैं। करीब 1:41 बजे उनके प्राण निकल जाते हैं।