फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullied businessman shot dead in Fatehpur

यूपी: फतेहपुर में सराफा को लूट मारी गोली, गांव से चार सौ मीटर दूर हुई घटना

Mon, 21 Sep 2020 11:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Sep 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Bullied businessman shot dead in Fatehpur
यूपी पुलिस
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव और चकीवा के बीच रविवार की शाम सराफा की गोली मारकर स हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग गए। परिजनों ने लूट का आरोप लगाया है। उधर, सरेशाम घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मलांव गांव निवासी जीतपाल मौर्य (43) गांव से करीब एक किमी दूर चकीवा चौराहे पर सराफा की दुकान चलाते थे। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सराफा दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर जा रहे थे। चकीवा चौराहा और मलांव गांव के बीच पुलिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सराफा को ओवरटेक कर कनपटी में गोली मार दी। गिरने के बाद बदमाशों ने कनपटी पर दूसरी गोली मारी।
विज्ञापन


इससे सराफा की मौके पर मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के  बाद थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने मामले के खुलासे के निर्देश दिए। साराफा की पत्नी रीता देवी ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मलांव गांव के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन फिलहाल यह पता चला है कि संबंधित व्यक्ति इससे पहले रायबरेली जिले के लालगंज में सराफा की दुकान चलाता था। वहां से किसी कारणवश दुकान बंद करके गांव चला आया था। मामले का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मच्र्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed