फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer roared in the markets and illegal occupants got scared

Kanpur News: बाजारों में गरजा बुलडोजर तो सहमे अवैध कब्जेदार

Tue, 10 Dec 2024 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared in the markets and illegal occupants got scared
इटावा। अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मंगलवार की शाम नगर पालिका परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान चलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। बुधवार को तिकोनिया से पक्का बाग तक यह अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका की जेसीबी आते देख फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले सहमे नजर आए। हालांकि अवैध कब्जेदारों की भीड़ देख गाड़ीपुरा मार्ग पर फैले अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवाने में पालिका का जोर नहीं चल सका।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बल्देव चौराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पहले दिन गाड़ीपुरा मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटवाने में पालिका का जोर नहीं चल सका।यहां जुर्माना की कार्रवाई से संतुष्ट होना पड़ा। अभियान के पहले दिन 11 दुकानदारों पर अतिक्रमण करने पर 500 रुपये से पांच हजार तक का जुर्माना लगाकर 18,500 रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

इनमें दो दुकानदारों का पांच पांच हजार जबकि अन्य नौ दुकानदारों का 500 से दो हजार का जुर्माना किया गया। राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा, कर निरीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा ने टीम के बल्देव चौराहा से दुकानों के बार सड़क व नालियों पर मिले अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के टीन-टप्पड़, त्रिपाल, तख्त व अन्य सामान रखकर जब्त करने के साथ स्थाई कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। बलदेव चौराहा से विशुनबाग तिराहा रोड पर दोनों ओर टीम ने जमकर अभियान चलाया। लेकिन गाड़ीपुरा तिराहा के बाद पालिका की टीम को सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटवाने में मशक्कत करनी पड़ी। बुलडोजर, ट्रैक्टर के साथ पहुंची पालिका की टीम को देखकर कबाड़ी बाजार में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार जमा हो गए और अपने दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को तोड़ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने पुलिस बल की मदद लेकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया और सड़क पर अतिक्रमण और गदंगी करने पर उन दुकानदारों पर जुर्माना भी वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा से सड़क पर अतिक्रमण किया तो अबकी बार उनकी दुकानों को ही निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed