{"_id":"685b073bf26362a2a406b75c","slug":"bulldozer-roared-in-raniyan-removed-temporary-encroachment-kanpur-news-c-220-1-akb1002-128215-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रनियां में गरजा बुलडोजर, हटाए अस्थायी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रनियां में गरजा बुलडोजर, हटाए अस्थायी अतिक्रमण
Wed, 25 Jun 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में मंगलवार को एनएचएआई ने अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की। करीब 200 मीटर दायरे में नाला के ऊपर व दुकानों के आगे लगाए गए टिनशेड व टट्टर समेत 20 अतिक्रमण हटाए गए।
कानपुर-इटावा हाईवे के दोनों ओर रनियां नगर बसा है। करीब ही औद्योगिक क्षेत्र है। इसकी वजह से यहां भीड़ रहती है। कारोबारी गतिविधि होने से दुकानदारों ने बढ़ाकर टिनशेड रख लिए थे। वहीं, नाला पर लकड़ी की पेटी रखकर या फिर बांस का टट्टर रखकर दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया था। यातायात भार अधिक होने की वजह से हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं। इसमें अतिक्रमण भी एक वजह है।
हाईवे सीमा में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में एनएचएआई की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी अस्थायी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसपर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एनएचएआई टीम व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर बाद बुलडोजर गरजा तो कुछ दुकानदारों ने टीन व टट्टर हटाने शुरू कर दिए। इधर बुलडोजर से नाला व दुकानों के बाद बढ़ाकर रखे गए टीन शेड ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
एक वनस्पति फैक्टरी के सामने से सरवनखेड़ा मार्ग तक नाला के ऊपर अतिक्रमण पूरी तरह से साफ कर दिया गया। मिठाई, समोसा व चाय पकौड़ी आदि की दुकानों के आगे लगे टिनशेड भी गिरा दिए गए। एनएचएआई के डीपीएम आलोक सिंह ने बताया कि अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की ताकीद की गई है। इस दौरान एसडीएम अकबरपुर अवनीश कुमार सिंह, तहसीलदार पवन कुमार, एनएचएआई के राजस्व अधिकारी लक्ष्मी नारायण शुक्ला, बारा टोल जीएम मनोज शर्मा व रनियां व अकबरपुर थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।
...............
रायपुर कुकहट में ध्वस्त कराए 10 कब्जे
रनियां। रायपुर कुकहट में सीसी सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से नाली नहीं बन सकी है। मंगलवार को बुलडोजर से चिह्नित 10 अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। रायपुर कुकहट में एक वर्ष पहले डेढ करोड़ से दो किमी सीसी सड़क बनाई गई है। इसके बाद नाली बनाने की जरूरत है। मगर सीढियां बनाकर व चबूतरा बढ़ाकर किए गए अतिक्रमण से नाली नहीं बन सकी। पिछले दिनों राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की चौपाल में यह मुद्दा उठा। एसडीएम अकबरपुर ने टीम गठित की थी। मंगलवार को तहसीलदार पवन कुमार, जेई बुद्धविलास, लेखपाल राकेश मिश्रा व रनियां थाना पुलिस पहुंचीं। बुलडोजर से चिन्हित दस अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए गए। इससे नाली बनाने में रुकावट खत्म हो गई। बारिश में जल निकासी न होने से लोग परेशान हो रहे थे। जेई बुद्धविलास ने बताया कि अतिक्रमण हटा दिया गया है। जल्द नाली निर्माण कराकर जल निकासी दुरुस्त की जाएगी। (संवाद)