फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bulldozer roared again at the house of the accused of rape, action stopped on the possibility of debris fallin

Fatehpur Crime: दुष्कर्म के आरोपी के घर पर फिर गरजा बुलडोजर, घरों में मलबा गिरने की आशंका पर रोकी कार्रवाई

Wed, 05 Jul 2023 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Jul 2023 11:05 AM IST
सार

Fatehpur News: जिले में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने के आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर की तीन मंजिल इमारत पर दोबारा बुलडोजर गरजा है। आरोपी ने लव जिहाद के तहत युवती को प्रेम जाल में फंसाया था।

विज्ञापन
Bulldozer roared again at the house of the accused of rape, action stopped on the possibility of debris fallin
दुष्कर्म के आरोपी के घर फिर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में लव जिहाद में युवती को फंसाकर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी सिकंदर उर्फ सोनू के मकान पर छह दिन बाद दोबारा बुलडोजर गरजा है। दूसरी मंजिल के हिस्से में करीब 10 फीट गहराई तक निर्माण को ध्वस्त किया गया। तीसरी मंजिल ढहाने से आसपास के घरों में मलबा गिरने की आशंका पर कार्रवाई रोकी गई है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी सिंकदर उर्फ सोनू ट्रेवल्स एजेंसी संचालक है। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या में जेल में निरुद्ध है। उसके सहआरोपी पिता इस्लाम उर्फ टिन्ना और भाई अलाउद्दीन ने कोर्ट में तीन जुलाई को आत्मसमर्पण किया। सिकंदर का मकान है, जिसका निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत के हुआ है।
विज्ञापन

इमारत में मैरिज हाल, कई दुकानें और पीछे हिस्से में घर बना है। एसडीएम की ओर से नोटिस जारी की गई थी। प्रशासन ने 27 जून को आशिंक निर्माण गिराया था। इसके बाद मंगलवार को दोबारा बुलडोजर चलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक तोड़फोड़ की कार्रवाई चली। इमारत के अगल-बगल पर ऊंची बिल्डिंग बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चली है कार्रवाई
उनके नुकसान के खतरे को भांपकर कार्रवाई रोकी गई। इस दौरान एसडीएम अवधेश निगम, सीओ सिटी वीर सिंह, नायब तहसीलदार विकास पांडेय, कोतवाल एसबी सिंह, राधानगर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एसडीएम ने बताया कि करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली है।

पीडब्ल्यूडी विभाग से सलाह के पूरा निर्माण होगा ध्वस्त
आसपास घनी आबादी के बने मकानों में खतरे को देखकर कार्रवाई रोकी गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग से सलाह के बाद पूरा निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा। बता दें कि राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 22 जून को रिश्ते में मौसेरी बहन की शादी में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव स्थित गेस्ट हाउस में शामिल होने आई थी।

पत्थर से कुचकर कर उतारा था मौत के घाट
यहां से शहर के ज्वालागंज का रहने वाला सिकंदर उर्फ सोनू युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके फरीदपुर स्थिति एक निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचकर कर मरणासन्न कर दिया था। इलाज के दौरान 26 जून को युवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed