फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Builder's son arrested for sexually assaulting physiotherapist

Kanpur News: बिल्डर का बेटा फिजियोथेरेपिस्ट से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Builder's son arrested for sexually assaulting physiotherapist
कानपुर। बिल्डर का बेटा शशांक सिक्का फिजियोथेरेपिस्ट से यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ फिजियोथेरेपिस्ट ने 24 जनवरी 2026 को एफआईआर कराई थी।
विज्ञापन




आर्यनगर निवासी फिजियोथेरेपिस्ट ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि एक फ्लैट में उनका क्लीनिक है। वह मरीजों को देखने के लिए उनके घर भी जाती हैं। पिछले साल अप्रैल में गीतानगर निवासी शशांक सिक्का अपने पिता सुशील सिक्का की तकलीफ बताकर क्लीनिक पर आया था। वह अपने नर्सिंग स्टाफ के साथ गीतानगर स्थित उसके घर जाने लगीं। आरोप है कि इस दौरान शशांक ने उनसे नजदीकियां बढ़ा लीं। परिस्थिति का फायदा उठाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन




19 अगस्त 2025 की रात 11:30 बजे आरोपी जबरदस्ती उनके घर में दाखिल हो गया। जबरदस्ती संबंध बनाए और पीटा। आरोप है कि 22 जनवरी 2026 को उन्होंने 1090 पर कॉल की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी को विकासनगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन्स अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed