{"_id":"60ca58788ebc3e32b91fb12e","slug":"buffalo-theft-accused-beaten-up-akbarpur-news-knp63462293","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरी के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा। खोजाफूल गांव में मंगलवार रात भैंस चोरी करने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना उसे भगा दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
खोजाफूल गांव निवासी मोहम्मद शाकिर ने बताया कि घर के बाहर उसकी भैंस बंधी थी। मंगलवार को किसी के आने की आहट मिली तो देखा दो चोर भैंस खोलकर का प्रयास कर रहे थे। इस पर शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी दौड़ पड़े। काफी दूर दौड़ाने के बाद एक चोर को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम हारू निवासी गांधी नगर, कस्बा सिकंदरा बताया। दूसरा साथी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर रस्सी से बांध कर पीटा। इसका कुछ लोगों ने वीडिया बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में वह रस्सी से बंधा जमीन पर पड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन
सिकंदरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना खुद कानून हाथ में लेकर मारपीट की है। इसकी जांच कराई जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।