फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buffalo dung on the innocent child,death due to suffocation, mother was working after lying in the swing

UP: मासूम के ऊपर भैंस ने किया गोबर...दम घुटने से मौत, झूले में लिटाकर काम कर रही थी मां, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 07 Dec 2023 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Dec 2023 09:57 AM IST
सार

Mahoba News: चाचा वीरेंद्र का कहना है कि घर में छह से अधिक पशु बंधे थे। अक्सर बच्चे वहां खेलते रहते थे। ऐसा कभी नहीं हुआ। नाक-मुंह और शरीर गोबर से ढक जाने से मासूम की मौत हुई है।

विज्ञापन
Buffalo dung on the innocent child,death due to suffocation, mother was working after lying in the swing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव में दम घुटने से मासूम की मौत का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मकान के आंगन में जिस स्थान पर पशु बंधे थे वहां काम करते समय मां ने अपने छह माह के बेटे को झूले पर लिटा दिया।

विज्ञापन

इस दौरान भैंस ने मासूम के ऊपर गोबर कर दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। सतारी गांव निवासी मुकेश यादव पशुपालन का काम करता है। मकान बड़ा होने के चलते वह आंगन में ही पशुओं को बांधता है। मंगलवार की देर शाम उसकी पत्नी निकता पशुओं को भूसा चारा डाल रही थी।
विज्ञापन

छह माह के मासूम बेटे आयुष के रोने पर उसने उसे झूले में लिटा दिया और पशुओं के पास ही झूला खिसका लिया। इस दौरान वह अपने काम में व्यस्त हो गई। तभी एक भैंस ने झूले के ऊपर गोबर कर दिया। मुंह के ऊपर गोबर गिरने से मासूम की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए शव
गोबर गिरने के आधा घंटे बाद जब मां ने उसे देखा तो मासूम अचेत था। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। चाचा वीरेंद्र का कहना है कि घर में छह से अधिक पशु बंधे थे।

नाक-मुंह और शरीर गोबर से ढक जाने से हुई मौत
अक्सर बच्चे वहां खेलते रहते थे। ऐसा कभी नहीं हुआ। नाक-मुंह और शरीर गोबर से ढक जाने से मासूम की मौत हुई है। घटना से परिजनों में मातम छा गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed