फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budget received, now renovation of Anwarganj station will happen rapidly

Kanpur News: बजट मिला, अब तेजी से होगा अनवरगंज स्टेशन का जीर्णोद्धार

Tue, 03 Feb 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Budget received, now renovation of Anwarganj station will happen rapidly
कानपुर। बजट में अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए 12,118 करोड़ का फंड रखा गया है। इससे कानपुर सेंट्रल स्टेशन और अनवरगंज का जीर्णोद्धार कार्य रफ्तार पकड़ेगा। अगले वित्तीय वर्ष में अनवरगंज का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कानपुर से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक सुरक्षा प्रणाली कवच से लैस होंगे। इस बार के बजट में अमृत भारत योजना के तहत 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रावधान किया गया है। कानपुर में सेंट्रल स्टेशन, अनवरगंज, गोविंदपुरी और पनकी धाम का कार्य इसी योजना के तहत चल रहा है। गोविंदपुरी का लोकार्पण हो चुका है और पनकी धाम लगभग तैयार है। योजना के तहत इन रेलवे स्टेशनों पर रूफ प्लाजा, लिफ्ट, स्वचलित सीढि़यां, वेटिंग रूम, और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


रेलवे की स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच के लिए भी 1,112.57 करोड़ आवंटित हुए हैं। अब तक इस कार्य पर 1,950 करोड़ खर्च हो चुके हैं। गाजियाबाद से मुगलसराय तक 750 किमी रेलवे ट्रैक को कवच से लैस करने की योजना है। गाजियाबाद से लेकर जूही यार्ड तक और चंदारी से सूबेदारगंज तक कार्य पूरा हो गया है। कई जगह लोको ट्रायल भी हो चुका है। अप्रैल तक बाकी कार्य पूरे कर कमीशन ट्रायल भी कर लिए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और अगले वित्तीय वर्ष में कानपुर से होकर गुजरने वाला ट्रैक कवच युक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कवच प्रणाली से कानपुर के रेलवे ट्रैक को जल्द ही लैस कर ट्रायल भी कर लिए जाएंगे। -शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed