फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP leader Plating on government land

बसपा नेता ने 87 करोड़ की सरकारी भूमि पर की प्लाटिंग

Thu, 07 May 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 07 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
BSP leader Plating on government land
कठुगर गांव सनिगवां में एक बसपा नेता मनोज मिश्र ने करीब 87 करोड़ की 31 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर प्लाटिंग कर डाली। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब और एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बुधवार को निर्माण हटवाते हुए यह जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बसपा नेता के खिलाफ एफआईआर कराने और उसे भूमाफिया घोषित करने को कहा है। बुधवार को अफसरों ने तीनों तहसीलों में 220 हेक्टेयर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाए। कठुगर सनिगवां में डीएम और एडीएम ने अवैध कब्जे हटवाए। यहां पर 31 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बसपा नेता ने प्लाटिंग कर डाली थी।
विज्ञापन


ज्यादातर प्लाट बेच दिए गए हैं। सरकारी जमीन पर बने सीमेंट के पिलर और अन्य निर्माण ढहा दिया गया। जमीन पर पड़ी निर्माण सामग्री गिट्टी, मौरंग और सीमेंट को हटवा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अनिल कुमार समेत केडीए और तहसील का अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों तहसीलों में बुधवार को कुल 220 हेक्टेयर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाए गए। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि यह अभियान चलता रहेगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed