फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP leader and businessman also in illegal land possession of Katri

बसपा नेता और कारोबारी भी कटरी के कब्जेदार, कमिश्नर ने राजस्व विभाग को दिए कार्रवाई के आदेश

Fri, 09 Oct 2020 02:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Oct 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
BSP leader and businessman also in illegal land possession of Katri
केडीए ने हटाए थे जमीन से कब्जे - फोटो : amar ujala
कानपुर के कटरी और इसके आसपास की जमीनें शहर के धनाढ्य वर्ग और सत्ता के करीबी रहे लोगों के लिए नंबर दो का धन खपाने का माध्यम बन गई हैं। यह धंधा पिछली कई सरकारों के समय से चल रहा है। कहा जा रहा है कि यदि ईडी गहनता से जांच करे तो करोड़ों रुपये के घपले का खुलासा हो सकता है और कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की जांच में कुछ पुराने कब्जाधारियों पर फिर से निगाह गई है जिसमें बहुजन समाज पार्टी के एक पदाधिकारी और शहर में खानपान का व्यवसाय करने वाले एक कारोबारी का नाम सामने आया है। उसके पास  सैकड़ों बीघा भूमि बताई जा रही है। यह भी पता चला है कि बसपा पदाधिकारी को पूर्व में भू माफिया की सूची में भी डाला जा चुका है।
विज्ञापन


कटरी की सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाने और उसके परिसीमन को लेकर मंडलायुक्त डॉ राजशेखर की तरफ से राजस्व विभाग को मिनट्स जारी किए गए हैं। इसी के तहत कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार कटरी क्षेत्र में टीम बनाकर सरकारी जमीनों का परिसीमन शुरू किया जा रहा है इस दौरान जो भी कब्जे मिलेंगे उन्हें हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनों में इस तरह खपाया जाता है धन  
अनेक उद्यमी, कारोबारी और अन्य पैसे वाले लोग बिठूर और कटरी के आसपास किसानों की खेती वाली जमीनें ले लेते हैं क्योंकि सर्किल रेट के हिसाब से रजिस्ट्री काफी कम पैसे में हो जाती है। जिन किसानों से जमीन ली जाती है, उन्हें सर्किल रेट के अलावा नगद राशि दे दी जाती है। इस काम में ऐसे लोगों की सहायता हिस्ट्रीशीटर प्रधान रामदास और दूसरे भू माफिया सुखदेव जैसे लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed