फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP candidate Nisha Sachan and husband BJP candidate Sanjay Sakhan expelled from party

बसपा प्रत्याशी निशा सचान और पति को भाजपा ने निकाला, कहा- 'किसी काम नहीं आए दोनों'

Thu, 21 Feb 2019 12:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate Nisha Sachan and husband BJP candidate Sanjay Sakhan expelled from party
बसपा प्रत्याशी निशा सचान और पति को भाजपा ने निकाला
भाजपा में रहते हुए बसपा से अकबरपुर का टिकट लाने वाली निशा सचान और उनके पति घाटमपुर नगर पालिका चेयरमैन संजय सचान (गुड्डू सचान) को भाजपा ने बुधवार पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गुड्डू सचान की गतिविधियां भाजपा में शुरू से ही संदिग्ध रही हैं। यही वजह है कि उनकी और उनकी पत्नी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद कर दी गई है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले निशा सचान को दिल्ली में बसपा प्रमुख मायावती ने अकबरपुर लोकसभा सीट से 2019 के लिए प्रत्याशी बनाने की हरी झंडी दी थी। उस समय पति-पत्नी भाजपा के सदस्य थे। भाजपा में रहते हुए बसपा का प्रत्याशी बनने की खबर आने के बाद भाजपा और बसपा दोनों में हलचल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लखनऊ में तीन दिन तक निशा और संजय सचान की बसपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ वार्ता चली। दरअसल बसपा प्रमुख को भी यह जानकारी नहीं थी कि निशा सचान भाजपा की सदस्य हैं। बाद में जोन प्रमुखों ने मामले को किसी तरह संभाला।


इसी तरह भाजपा में भी दो दिन तक मंथन चला, जिसमें तय किया गया कि बसपा की तरफ से निशा सचान को आधिकारिक रूप से प्रभारी/प्रत्याशी घोषित होने से पहले भाजपा से बाहर कर दिया जाए। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ने बताया कि भाजपा में रहते हुए संजय सचान और निशा सचान का पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed