फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bsp candidate from hamirpur seat is naushad ali by election in up

बसपा उप चुनाव के लिए बाकी सीटों पर बन रही रणनीति, हमीरपुर से नौशाद अली को उतारा

Wed, 31 Jul 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bsp candidate from hamirpur seat is naushad ali by election in up
हमीरपुर से उपचुनाव में बसपा से प्रत्याशी नौशाद अली - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उप चुनाव को लेकर बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की खाली हुई तीन विधानसभा सीटों में से एक हमीरपुर सीट पर पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता नौशाद अली को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


बाकी सीटों पर भी मंथन तेजी से चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बांदा जिले की सीट पर किसी अनुसूचित जाति और महानगर की गोविंदनगर सीट पर किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी के रूप में उतारने की रणनीति पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


प्रत्याशी बनाए गए नौशाद अली काफी समय तक पार्टी की तरफ से कानपुर जोन के मुख्य इंचार्ज भी रहे। वर्तमान में उन्हें गोरखपुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खास पदाधिकारियों में नौशाद का नाम है। उन्होंने बसपा में 1989 में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया। तमाम पदों पर रहने के साथ ही 1997 में बसपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed