{"_id":"5d41d7168ebc3e6cd50677a6","slug":"bsp-candidate-from-hamirpur-seat-is-naushad-ali-by-election-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा उप चुनाव के लिए बाकी सीटों पर बन रही रणनीति, हमीरपुर से नौशाद अली को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा उप चुनाव के लिए बाकी सीटों पर बन रही रणनीति, हमीरपुर से नौशाद अली को उतारा
Wed, 31 Jul 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर से उपचुनाव में बसपा से प्रत्याशी नौशाद अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उप चुनाव को लेकर बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की खाली हुई तीन विधानसभा सीटों में से एक हमीरपुर सीट पर पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता नौशाद अली को प्रत्याशी घोषित किया है।
बाकी सीटों पर भी मंथन तेजी से चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बांदा जिले की सीट पर किसी अनुसूचित जाति और महानगर की गोविंदनगर सीट पर किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी के रूप में उतारने की रणनीति पर काम चल रहा है।
प्रत्याशी बनाए गए नौशाद अली काफी समय तक पार्टी की तरफ से कानपुर जोन के मुख्य इंचार्ज भी रहे। वर्तमान में उन्हें गोरखपुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खास पदाधिकारियों में नौशाद का नाम है। उन्होंने बसपा में 1989 में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया। तमाम पदों पर रहने के साथ ही 1997 में बसपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया।