फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSA seeks clarification from BYO Saifai

बीईओ सैफई से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 14 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
BSA seeks clarification from BYO Saifai
इटावा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैफई ब्लाक में नियुक्त शिक्षक को दूसरे ब्लाक बढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध पाए जाने का मामला सामने आया। बीएसए ने शिक्षक को तत्काल मूल तैनाती वाले विद्यालय में जाने के लिए कार्यमुक्त कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सैफई को स्पष्टीकरण देने के लिए सभी अभिलेखों के साथ 14 नवंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बढ़पुरा विकास खंड के प्रावि नगला बाबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय हेड टीचर सुशीला यादव, सहायक अध्यापक राजेश कुमार आकस्मिक अवकाश पर मिले। बीईओ के आदेश से इस विद्यालय में संबद्ध किए गए आशुतोष यादव उपस्थित मिले। बीएसए ने इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर बीईओ ने नियम विरुद्ध ढंग से शिक्षक को किस आदेश के तहत दूसरे ब्लाक के विद्यालय में संबद्ध कर दिया। बीएसए ने शिक्षक को तत्काल मूल विद्यालय के लिए कार्यमुक्त कर दिया। बीईओ सैफई से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रावि सबदलपुर महेवा में स्कूल चलो अभियान में रुचि न लेने एवं छात्र नामांकन पिछले वर्ष की तुलना में कम होने पर प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार तिवारी का वेतन आहरण अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। प्रावि राजा का बाग में स्कूल चलो अभियान में रुचि न लेने पर प्रधानाध्यापक नीलू यादव का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed