फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutally murdered five year old girl

पांच साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या

Tue, 06 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
brutally murdered five year old girl
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी मोहल्ले में पांच वर्षीय बालिका को अगवा कर सोमवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन धन के लालच में तंत्र-मंत्र के चलते हत्या का आरोप लगा रहे, जबकि पुलिस पारिवारिक रंजिश बता रही है। आरोपी पड़ोसी दंपती और उसकी बेटी समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के घर से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली और कालूकुआं पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चमरौडी निवासी मजदूर माया वर्मा की पुत्री आरती (5) सोमवार को दोपहर ताई सुनीता के घर खेलने गई थी। करीब तीन बजे घर के बाहर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। शाम को मां ने कोतवाली पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। मोहल्ले में ही किसी घर में छिपाकर रखने की आशंका पर पुलिस ने हर घर की तलाशी लेनी शुरू की। दो घंटे के बाद रात साढ़े 12 बजे मोहल्ले के मूलचंद्र वर्मा के दरवाजे के पास नाली से बच्ची का शव बरामद कर लिया। बच्ची का गला रेता गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मूलचंद्र के घर की तलाशी ली। यहां से चाकू, खून से सनी साड़ी, फर्श में खून के निशान, बालिका की ताबीज, पायल आदि मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने मूलचंद्र और उसकी पत्नी रानी, बेटी और दो बेटों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ राकेश कुमार सिंह संग कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र पहुंचे और बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। बच्ची की मां ने बताया कि दो बेटियों में आरती बड़ी थी। पति की मौत के बाद मजदूरी कर परिवार पाल रही है। आरोप लगाया कि तंत्र-मंत्र के चलते बेटी की हत्या की गई है। उधर, एएसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। अंधविश्वास में हत्या की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed